• होम
  • गेमिंग
  • ख़बरें
  • Battlegrounds Mobile India का लॉन्च पार्टी इवेंट कल से, जीतने वाले मिलेंगे 6 लाख रुपये

Battlegrounds Mobile India का लॉन्च पार्टी इवेंट कल से, जीतने वाले मिलेंगे 6 लाख रुपये

Battlegrounds Mobile India को भारत में 2 जुलाई को लॉन्च किया गया था और इसके आगमन की खुशी में Krafton दो दिवसीय लॉन्च पार्टी का आयोजन कर रहा है, जो कि 8 जुलाई और 9 जुलाई को आयोजित की जाएगी।

Battlegrounds Mobile India का लॉन्च पार्टी इवेंट कल से, जीतने वाले मिलेंगे 6 लाख रुपये

Battlegrounds Mobile India को भारत में 2 जुलाई को लॉन्च किया गया था

ख़ास बातें
  • Battlegrounds Mobile India लॉन्च पार्टी दो दिन चलेगी
  • दो दिन चलने वाली पार्टी में 18 टीमें 6 लाख के इनाम के लिए टकराएंगी
  • बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया PUBG Mobile का ही बदला हुआ अवतार है
विज्ञापन
Battlegrounds Mobile India देश में 8 जुलाई और 9 जुलाई को लॉन्च पार्टी का आयोजन करने वाला है, जो कि PUBG Mobile गेम का ही एक बदला हुआ अवतार है। डेवलपर Krafton ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक टीज़र वीडियो शेयर की है, जिसमें लॉन्च पार्टी से संबंधित कुछ जानकारियों को साझा किया गया है। दो दिन चलने वाले इस इवेंट में 18 प्रो टीमों के बीच एक बैटल होगा, जिसमें जीतने वाली टीम को 6 लाख रूपये तक की इनाम दिया जाएगा। इन टीमों में PUBG Mobile दिग्गज Dynamo, Mortal, K18 और Godnixon आदि शामिल होंगे।
 

भारत में पिछले साल सितंबर महीने में PUBG Mobile गेम बैन होने के बाद Krafton ने आखिरकार इस गेम को Battlegrounds Mobile India के रूप में पेश किया है। इस गेम को भारत में 2 जुलाई को लॉन्च किया गया था और इसके आगमन की खुशी में Krafton दो दिवसीय लॉन्च पार्टी का आयोजन कर रहा है, जो कि 8 जुलाई और 9 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इस दौरान 18 टीमें 6 लाख रुपये के प्राइज़ पूल के लिए एक-दूसरे से टकराएंगी। इन टीमों को लोकप्रिय स्ट्रीमर जैसे Dynamo, Mortal, K18, Kronten, Godnixon, Ghatak, Shreeman Legend, Maxtern, Bandookbaz, Clash Universe आदि लीड करेंगे।

इन मैच को Battlegrounds Mobile India के फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम किया जाएगा। इवेंट से जुड़ी केवल यही जानकारियां Krafton द्वारा सार्वजनिक की गई है। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि यह मैच कब शुरू किए जाएंगे। उम्मीद की जा रही है कि जल्दी ही इन जानकारियों से भी पर्दा उठा दिया जाएगा।

बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया PUBG Mobile का ही बदला हुआ अवतार है, जिसे भारतीय ऑडियंस के लिए पेश किया गया है। इसका एक्सेस 17 जून से शुरू कर दिया गया था, जो कि एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए उपलब्ध है। हालांकि, इसे आधिकारिक रूप से 2 जुलाई को लॉन्च किया गया था, जिसके बाद इस गेम को गूगल प्ले स्टोर पर तुरंत 10 मिलियन डाउनलोड्स प्राप्त हुए।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »