Battlegrounds Mobile India के प्लेयर्स सावधान! अब ऐसा करने पर अकाउंट हो जाएगा बैन ...

Battlegrounds Mobile India (BGMI) ने गेम पर असर डालने वाले अवैध प्रोग्राम और एक्टिविटी के लिए सख्त जवाबी कार्रवाई करने की घोषणा की है।

Battlegrounds Mobile India के प्लेयर्स सावधान! अब ऐसा करने पर अकाउंट हो जाएगा बैन ...

अकाउंट्स को बैन करने से पहले क्राफ्टन देगा रिपेयर करने का मौका।

ख़ास बातें
  • 3-9 सितंबर के दौरान भी 1 लाख 42 हजार 578 अकाउंट्स किए थे बैन।
  • वेबसाइट पर एक पोस्ट में क्राफ्टन ने कार्रवाई को विस्तार से बताया है।
  • अकाउंट बैन करने से पहले प्लेयर्स को भेजा जाएगा नोटिफिकेशन।
विज्ञापन
Battlegrounds Mobile India (BGMI) ने गेम पर असर डालने वाले अवैध प्रोग्राम और एक्टिविटी के लिए सख्त जवाबी कार्रवाई करने की घोषणा की है। डेवलपर क्राफ्टन ने कहा कि उसने एक सप्ताह के भीतर 1 लाख 40 हजार से अधिक अकाउंट्स पर बैन लगा दिया है और यह भी विस्तार से बताया है कि अकाउंट को बैन करने का क्या कारण रहा है। फ्री-टू-प्ले बैटल रॉयल गेम ने खिलाड़ियों को एक नोटिस भेजने का फैसला किया है। यदि यह किसी भी अवैध गतिविधि का पता लगाता है तो प्लेयर्स के पास नोटिस जाएगा और अकाउंट को बैन करने से पहले उन्हें अपनी गलती सुधारने और अनचाहे डेटा को वहां से हटाने का वक्त देगा। बीजीएमआई का कहना है कि यदि प्लेयर्स के पास अन-अथॉराइज्ड चैनलों से गेम डाउनलोड किया गया है या डिवाइस पर अवैध प्रोग्राम चल रहे हैं जिनसे वे हेल्प ले रहे हैं तो उनका अकाउंट बैन किया जा सकता है।  

अपनी वेबसाइट पर एक पोस्ट के माध्यम से क्राफ्टन ने बताया है कि यह Battlegrounds Mobile India पर चल रही नई अवैध गतिविधियों और प्रोग्राम्स को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई करने जा रहा है। खिलाड़ियों को एक वॉर्निंग मैसेज का पॉप अप मिलेगा। यदि उनके पास एक अनअथॉराइज्ड चैनल के माध्यम से डाउनलोड किए गए गेम का वर्जन है या कोई ऐसा प्रोग्राम है जिससे वे सहायता ले रहे हैं या फिर किसी रूटेड या जेलब्रेक डिवाइस का उपयोग कर रहे हैं, या किसी अन्य खिलाड़ी के अकाउंट को यूज कर रहे हैं, या जब अनचाहा डेटा मिलता है तो उन्हें यह नोटिफिकेशन भेजा जाएगा। यह नोटिफिकेशन 15 सितम्बर से शुरू हो चुका है। 

क्राफ्टन खिलाड़ियों को रूटीन रिपेयर करने का ऑप्शन भी दे रहा है। यानि प्लेयर्स अपनी गलती सुधार सकते हैं यदि अकाउंट को बैन होने से बचाना चाहते हैं। खिलाड़ी अपने एंड्रॉयड या आईओएस डिवाइस पर बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया लॉन्च करने के बाद लॉबी स्क्रीन पर एरो आइकन पर क्लिक करके रूटीन रिपेयर कर सकते हैं। वहां से वे Settings > Basic > Log Out > Repair > check Routine Repair > OK पर जा सकते हैं। एक बार इन स्टेप्स को फॉलो करने के बाद, खिलाड़ी फिर से लॉग इन कर सकते हैं। यदि पॉप-अप को अनदेखा किया जाता है और इन स्टेप्स का पालन नहीं किया जाता है, तो इससे खिलाड़ियों के खाते बैन हो सकते हैं।

बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया ने 3 सितंबर से 9 सितंबर के सप्ताह के दौरान भी 1 लाख 42 हजार 578 अकाउंट्स पर बैन लगा दिया। क्राफ्टन का कहना है कि यह सभी प्लेयर्स के लिए गेमप्ले के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए अवैध प्रोग्राम्स के यूज को बंद करने के लिए कड़े प्रतिबंध लागू करेगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Surprise and Shine: iPhone 18 का इंतजार खत्म! 9 सितंबर को इतने बजे होगा एपल इवेंट LIVE, जानें सबकुछ
  2. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
  3. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
  4. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  6. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  7. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  8. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  10. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »