Apex legends बैटल रॉयल गेम Play Store पर रजिस्‍ट्रेशन के लिए उपलब्ध

डेवलपर्स का कहना है कि मोबाइल पर गेम खेलते हुए भी वही फील आएगा, जो PC और कंसोल पर आता है।

Apex legends बैटल रॉयल गेम Play Store पर रजिस्‍ट्रेशन के लिए उपलब्ध

Photo Credit: ea.com

अगर आपके एंड्रॉयड स्‍मार्टफोन में 3जीबी से कम रैम है, तो आप यह गेम नहीं खेल पाएंगे।

ख़ास बातें
  • इस गेम को खेलने के लिए आपको प्री-रजिस्‍टर करना होगा
  • Google Play Store पर एपेक्स लीजेंड्स मोबाइल के पेज पर रजिस्‍ट्रेशन होगा
  • जैसे ही गेम दुनियाभर में लॉन्‍च होगा, आप भी इसे अपने मोबाइल पर खेल पाएंग
विज्ञापन
स्‍मार्टफोन पर गेम खेलने वाले यूजर्स के लिए अच्‍छी खबर है। PC और कंसोल का पॉपुलर बैटल रॉयल गेम ‘एपेक्‍स लेजेंड्स' (Apex legends) दुनियाभर में Google Play Store पर रजिस्‍ट्रेशन के लिए आ गया है। पिछले महीने इस गेम को चुनिंदा रीजन में मोबाइल डिवाइसेज के लिए लॉन्‍च किया गया था। गेम को डेवलप करने वालीं इलेक्‍ट्रॉनिक आर्ट्स और रेस्पॉन एंटरटेनमेंट ने बताया है कि इस साल यह गेम दुनियाभर में उपलब्ध होगा। डेवलपर्स का कहना है कि मोबाइल पर गेम खेलते हुए भी वही फील आएगा, जो PC और कंसोल पर आता है। हालांकि स्‍मार्टफोन के हिसाब से गेम प्‍ले में थोड़े-बहुत बदलाव देखने को मिलेंगे। 

गेम के स्‍मार्टफोन के लिए लॉन्‍च होते ही अगर आप इसे खेलना चाहते हैं, तो प्री-रजिस्‍टर करना होगा। इसके लिए आप Google Play Store पर एपेक्स लीजेंड्स मोबाइल के पेज पर जा सकते हैं और प्री-रजिस्टर बटन पर टैप कर सकते हैं। जैसे ही यह गेम दुनियाभर में लॉन्‍च होगा, आप भी इसे अपने मोबाइल पर खेल पाएंगे। 
गेम की डेवलपर रेस्पॉन एंटरटेनमेंट ने यह भी बताया कि गेम किन डिवाइसेज पर खेला जा सकेगा। कंपनी के मुताबिक, अगर आपके एंड्रॉयड स्‍मार्टफोन में 3जीबी से कम रैम है, तो आप यह गेम नहीं खेल पाएंगे। iOS यूजर्स भी 2जीबी से कम रैम वाली डिवाइस में इस गेम को नहीं खेल पाएंगे। फ‍िलहाल यह गेम अपने डेवलपमेंट में है और इसे स्‍मार्टफोन्‍स पर चलने के लिए ऑप्‍टमाइज किया जा रहा है। यही वजह है कि Vivo, Oppo, Huawei, Motorola, Samsung, Lenovo और Xiaomi के कुछ 2जीबी रैम मॉडल्‍स को भी यह सपोर्ट करेगा। 

Apex legends को सबसे पहले विंडोज, प्‍लेस्‍टेशन 4 और एक्‍सबॉक्‍स वन के लिए साल 2019 में रिलीज किया गया था। गेम पॉपुलर हो गया, तो इसे पिछले साल निंटेंडो स्विच यूजर्स के लिए भी रिलीज किया गया। इस साल इसे चुनिंदा रीजन में एंड्रॉयड और iOS यूजर्स के लिए पेश किया गया साथ में एक्‍सबॉक्‍स सीरीज X/S और प्‍लेस्‍टेशन 5
पर भी लाया गया। अब यह दुनियाभर के स्‍मार्टफोन यूजर्स के लिए आने वाला है और Google Play Store पर रजिस्‍ट्रेशन के लिए उपलब्‍ध है। गेम के लॉन्‍च होने के बाद खासतौर पर इंडिया में बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया को तगड़ी चुनौती मिल सकती है।  

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. UGREEN के नए पावर बैंक से गर्म नहीं होगा फोन! लिक्विड कूलिंग के साथ मिलेगी 10000mAh बैटरी
  2. मात्र 699 में FUTURIX वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च, 40 घंटे चलेगी बैटरी
  3. CCTV कैमरे से होगी वीडियो कॉल, 4-इंच टचस्क्रीन और AI फीचर्स के साथ TP-Link Tapo C825 लॉन्च
  4. X पर टीनेजर्स देखेंगे कैसा कंटेंट, माता-पिता कर पाएंगे कंट्रोल, डेली यूज की लिमिट भी तय, जानें क्या बदल गया
  5. फ्री में Amazon Prime मेंबरशिप चाहिए? Airtel, Jio और Vi के ये प्लान आजमाएं
  6. Google Fitbit Edge का भारत में लॉन्च जल्द, 40 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट
  7. होटल के कमरे में TV पर ढकना चाहिए तौलिया, फोन को दराज में रखकर सोना, रिटायर्ड कर्नल ने ऐसा क्यों कहा
  8. ₹51 में 56GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग 28 दिनों तक! BSNL लाई सबसे सस्ता प्लान
  9. Toyota Innova Hycross भारत की पहली फ्लेक्स हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, गजब के फीचर्स, जानें कीमत
  10. Vivo X500 Pro Max vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: कौन सा फ्लैगशिप रहेगा ज्यादा फिट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »