Gaming की दुनिया में भारत ने जमाई धाक! युवाओं के बूते बनाया यह रिकॉर्ड, जानें पूरा मामला

Gaming : मार्केट रिसर्च फर्म निको पार्टनर्स (Niko Partners) के आंकड़े बताते हैं कि टॉप 10 एशियाई देशों की लिस्‍ट में भारत 50.2 फीसदी हिस्‍सेदारी रखता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 28 नवंबर 2022 12:40 IST
ख़ास बातें
  • भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गेमर बेस है
  • भारत, थाईलैंड और फिलीपींस तेजी से बढ़ते मार्केट हैं
  • जापान और कोरिया एशिया में सबसे परिपक्‍व मार्केट हैं

Photo Credit: निको पार्टनर्स का अनुमान है कि एशियाई देशों का पीसी और मोबाइल गेम मार्केट साल 2022 में 35.9 अरब डॉलर का बिजनेस करेगा।

गेमिंग (Gaming) का मार्केट पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ा है, लेकिन भारत इसका नया सूरमा बनकर उभर रहा है। एक नई रिपोर्ट में पता चला है कि भारत के पास अब 396.4 मिलियन (39.64 करोड़) गेमर्स के साथ दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गेमर बेस है। मार्केट रिसर्च फर्म निको पार्टनर्स (Niko Partners) के आंकड़े बताते हैं कि टॉप 10 एशियाई देशों की लिस्‍ट में भारत 50.2 फीसदी हिस्‍सेदारी रखता है, यानी एशियाई देशों में 50.2 फीसदी गेमर्स भारत से आते हैं।  

एक न्‍यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, 'द एशिया-10 गेम्स मार्केट' (The Asia-10 Games Market) टाइटल वाली यह रिपोर्ट जानकारी देती है कि कमाई के नजरिए से 21 फीसदी की दर से लगातार 5 साल की विकास दर के साथ भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाला मार्केट भी है। निको पार्टनर्स का अनुमान है कि एशियाई देशों का पीसी और मोबाइल गेम मार्केट साल 2022 में 35.9 अरब डॉलर का बिजनेस करेगा। यह बिजनेस साल 2026 तक 41.4 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा। रिपोर्ट बताती है कि रेवेन्‍यू के मुकाबले गेमर्स बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। 

निको पार्टनर्स का अनुमान है कि एशियाई देशों में PC और मोबाइल गेमर्स की संख्या इस साल 788.7 मिलियन (78.87 करोड़) होगी, जो साल 2026 में 1.06 अरब तक पहुंच जाएगी। रिपोर्ट कहती है कि भारत, थाईलैंड और फिलीपींस गेमर्स की संख्‍या और राजस्‍व के लिहाज से सबसे तेजी से बढ़ते बाजार हैं। रिपोर्ट यह भी बताती है कि जापान और कोरिया एशिया में सबसे परिपक्‍व मार्केट हैं, जिनका रेवेन्‍यू में 77 प्रतिशत से ज्‍यादा योगदान है।

इस बीच, भारत में केंद्र सरकार ऑनलाइन गेमिंग पर गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) बढ़ा सकती है। गेमिंग पर GST लगाने के लिए रकम को कैलकुलेट करने के फॉर्मूला में बदलाव किया जा सकता है। ऑनलाइन गेमिंग पर GST की मौजूदा दर 18 प्रतिशत है। राज्यों के वित्त मंत्रियों का समूह (GoM) ऑनलाइन गेमिंग पर 28 प्रतिशत का टैक्स लगाने का सुझाव दे सकता है। इसमें गेम ऑफ स्किल या गेम ऑफ चांस दोनों प्रकार की गेमिंग के लिए समान GST होगा। 
Advertisement

GoM की रिपोर्ट को जल्द ही विचार के लिए GST काउंसिल को दिया जा सकता है। मेघालय के वित्त मंत्री कॉनरैड संगमा की अगुवाई वाले GoM ने जून में GST काउंसिल को सौंपी रिपोर्ट में ऑनलाइन गेमिंग पर 28 प्रतिशत का टैक्स लगाने की सिफारिश की थी। 
Advertisement

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.