बेटे ने PUBG में उड़ाए 16 लाख रुपये, पिता को भनक तक नहीं

17 साल के इस युवक के पास माता-पिता के तीन बैंक अकाउंट तक पहुंच थी, जिसे वह अपने PUBG Mobile अकाउंट को अपग्रेड करने के लिए इस्तेमाल करता था।

बेटे ने PUBG में उड़ाए 16 लाख रुपये, पिता को भनक तक नहीं

PUBG Mobile में आउटफिट और स्किन के लिए पैसे देने होते हैं

ख़ास बातें
  • खुद के और दोस्तों के ऊपर उड़ा चुका था 16 लाख, बैंक स्टेटमेंट से पता चला
  • PUBG Mobile में आउटफिट और स्किन खरीदने के लिए चुकाने होते हैं पैसे
  • चस्के के चलते पहले भी कई बच्चें उड़ा चुके हैं माता पिता के लाखों रुपये
विज्ञापन
PUBG Mobile पहले से ही काफी लोकप्रिय मोबाइल गेम रहा है और वैश्विक महामारी के दौरान इसकी लोकप्रियता और बढ़ गई है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण Sensor Tower की ताज़ा रिपोर्ट है, जिसमें इसके राजस्व में लगातार वृद्धि की जानकारी मिली है। हालांकि इसके "चस्के" के चलते कई विवादित खबरों के सामने आने के कारण Tencent Games के इस बैटल रोयाल गेम को कई आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ चुका है। गुरुवार को एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि पंजाब के एक किशोर ने पबजी मोबाइल गेम के अंदर खरीदारी करने के लिए उसके माता-पिता के बैंक अकाउंट से 16 लाख रुपये खर्च कर दिए। यह भी बताया गया है कि खागर में रहने वाले इस 17 वर्षीय युवक के पिता ने इन पैसों को चिकित्सा खर्च के लिए जमा किया था और यह उनकी ज़िंदगी भर की कमाई थी।

युवक के माता-पिता का हवाला देते हुए, Tribune India की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि किशोर के पास माता-पिता के तीन बैंक अकाउंट तक पहुंच थी, जिसे वह अपने PUBG Mobile अकाउंट को अपग्रेड करने के लिए इस्तेमाल करता था। कथित तौर पर किशोर ने अपने साथियों के लिए भी इन-ऐप खरीदारी की। रिपोर्ट में कहा गया है कि परिवार को इसके बारे में बैंक स्टेटमेंट के जरिए पता चला।

बताया जाता है कि नाबालिग के पिता एक सरकारी कर्मचारी हैं और और वह बिमार भी रहते हैं। पिता, जिन्होंने अपने नाम का खुलासा न करने की इच्छा जताई, ने ट्रिब्यून इंडिया को बताया कि 17 वर्षीय युवक अपनी मां के साथ रहता था और पिता कहीं और पोस्टेड थे। पिता ने कहा, "उसने सभी लेन-देन करने के लिए मां के मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया और अकाउंट से डेबिट हुई राशि के बारे में आने वाले बैंक के मैसेजों को हटा दिया।"

रिपोर्ट में आगे दावा किया गया है कि माता-पिता ने सोचा कि 17 वर्षीय "स्मार्टफोन का उपयोग ऑनलाइन पढ़ाई के लिए" कर रहा था। घटना के बाद, PUBG Mobile पर अधिक समय न बिताने देने के लिए, युवक को एक रिपेयरिंग की दुकान में काम पर लगा दिया गया है। पिता ने कहा “मैं उसे घर में बेकार बैठने नहीं दे सकता और उसे पढ़ने के लिए तक के लिए मोबाइल फोन नहीं दे सकता।"

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , PUBG Mobile
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »