मोबाइल गेम्स की ऐसी लत: लड़की ने मां के अकाउंट से उड़ा डाले 52 लाख रुपये

लड़की की मां, वांग (मां का उपनाम) को चोरी का पता तब चला जब एक शिक्षिका ने छात्रा की मां को बताया कि उसे शक है कि छात्रा स्कूल में अपने फोन पर काफी समय बिताती है और उसे ऑनलाइन पे-टू-प्ले गेम की लत हो गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 जून 2023 21:04 IST
ख़ास बातें
  • चीन में एक 13-वर्षीय लड़की ने मोबाइल गेम्स पर 52 लाख रुपये खर्च दिए
  • लड़की ने अपनी मां के अकाउंट में केवल करीब 5 रुपये छोड़े
  • अपने साथ-साथ अपने स्कूल के दोस्तों के लिए भी खरीदें गेम्स

बच्ची ने अपने साथ-साथ अपने स्कूल के दोस्तों के लिए भी गेम्स खरीदे थे

Photo Credit: Pexels (Lekhnath Phuyel)

बच्चों को लगने वाला गेमिंग का चस्का कई बार माता-पिता के लिए मूसीबत लेकर आता है, जिसका लेटेस्ट उदाहरण चीन से आया है। आपने पहले भी कई बार सुना होगा कि भारत सहित दुनिया के किसी न किसी कोने में किसी बच्चे ने PUBG Mobile या किसी अन्य गेम पर लाखों रुपये गवां दिए। चीन में भी एक 13 वर्षीय लड़की ने मात्र चार महीने में अपनी मां के अकाउंट से करीब 52 लाख रुपये ऑनलाइन गेमिंग में लुटा दिए।

हांगकांग-बेस्ड समाचार पत्र साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, चीन में ऑनलाइन गेमिंग की लत की शिकार एक 13 वर्षीय लड़की ने चार महीने में गेम्स पर अपनी मां के अकाउंट से 449,500 युआन (करीब 52 लाख रुपये) खर्च कर डाले। अनाम लड़की मध्य चीन के हेनान प्रांत में रहती है और सेकंडरी स्कूल की छात्रा है। लड़की को मोबाइल पर गेम्स खेलने की लत थी और इसी के चलते उनसे अपनी मां के अकाउंट से पैसे चोरी करने का सिलसिला जारी किया।
Advertisement

रिपोर्ट कहती है कि लड़की की मां, वांग (मां का उपनाम) को चोरी का पता तब चला जब एक शिक्षिका ने छात्रा की मां को बताया कि उसे शक है कि छात्रा स्कूल में अपने फोन पर काफी समय बिताती है और उसे ऑनलाइन पे-टू-प्ले गेम की लत हो गई है।

एक अन्य पब्लिकेशन का हवाला देते हुए रिपोर्ट बताती है कि जब वांग ने अपना बैंक बैलेंस चेक किया, तो उसे उसके अकाउंट में केवल 0.5 युआन (करीब 5 रुपये) मिले। इसी पब्लिकेशन ने एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें, वांग अपना बैंक स्टेटमेंट दिखा रही थी, जिसमें उनकी बेटी द्वारा ऑनलाइन गेम के लिए पेमेंट किए गए एक-एक लेनदेन की डिटेल्स मौजूद थी।
Advertisement

लड़की से माता-पिता द्वारा पूछे जाने पर पता चला कि उसने गेम्स को खरीदने के लिए 120,000 युआन (करीब 13.87 लाख रुपये), इन-गेम खरीदारी के लिए 210,000 युआन (करीब 24.27 लाख रुपये) और अपने कम से कम 10 सहपाठियों के लिए गेम्स खरीदने के लिए 100,000 युआन (करीब 11.56 लाख रुपये) खर्च किए थे।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Gaming, China, Online Gaming, game Addiction, gaming addiction
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.