Zwigato में डिलीवरी एजेंट की मुश्किलों को कपिल शर्मा ने बड़े पर्दे पर दिखाया

Zwigato Trailer : इस मूवी का टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सफल प्रीमियर हुआ है। यह अब बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीनिंग के लिए तैयार है

Zwigato में डिलीवरी एजेंट की मुश्किलों को कपिल शर्मा ने बड़े पर्दे पर दिखाया

Zwigato Movie : नंदिता दास के डायरेक्शन वाली इस मूवी को हाल ही में रिलीज किया गया है

ख़ास बातें
  • यह बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीनिंग के लिए तैयार है
  • इस फिल्म के मुख्य किरदार कपिल शर्मा हैं
  • इसके ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है
विज्ञापन
कॉमेडी के लिए मशहूर कपिल शर्मा को जल्द की एक पूरी तरह अलग रोल में 'Zwigato' मूवी में देखा जा सकेगा। इस मूवी का टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सफल प्रीमियर हुआ है। यह अब बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीनिंग के लिए तैयार है। दक्षिण कोरिया के बुसान में यह फिल्म फेस्टिवल 5 से 14 अक्टूबर तक होगा।

नंदिता दास के डायरेक्शन वाली इस मूवी को हाल ही में रिलीज किया गया है। इस फिल्म के मुख्य किरदार कपिल शर्मा हैं जो एक फैक्टरी में फ्लोर मैनेजर के तौर पर काम करते थे और महामारी के दौरान उनकी नौकरी चली गई थी। इसके बाद वह एक फूड डिलीवरी राइडर के तौर पर काम शुरू करते हैं। इसमें उन्हें रेटिंग्स और रिवॉर्ड्स को लेकर संघर्ष करना पड़ता है। उनकी पत्नी घर पर रहती हैं और वह भी परिवार की आमदनी बढ़ाने के लिए नौकरी के मौके खोजती हैं। हालांकि, इसके साथ ही उन्हें इस नई शुरुआत से डर भी लग रहा है। यह मूवी जिंदगी की कई मुश्किलों के बारे में हैं। हालांकि, इसके साथ ही खुशी के कुछ पल भी आते हैं। इसमें आम लोगों के जीवन से जुड़े संघर्ष और उनसे निपटने की जद्दोजहद दिखती है। 

Zwigato के ट्रेलर की शुरुआत कपिल के एक हाई-एंड अपार्टमेंट में पिज्जा के कई बॉक्स उठाकर पहुंचने से होती है। उनका सामना सबसे पहले एक नोटिस से होता है जिस पर लिखा है कि डिलीवरी एजेंट्स को लिफ्ट का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है। कपिल की पत्नी की भूमिका में शहाना गोस्वामी हैं। ये दोनों एक दूसरे के साथ कुछ सुकून के पल बिताने में भी मुश्किलों का सामना करते हैं। कपिल ने मूवी के ट्रेलर को Instagram पर शेयर करते हुए लिखा है, "सफल वर्ल्ड प्रीमियर के बाद Zwigato को बुसान फिल्म फेस्टिवल में पेश किया जाएगा।"

इस मूवी को लोग पसंद कर रहे हैं। इंटरनेट पर नंदिता दास और उनकी टीम की वास्तविक लोगों के संघर्षों को फिल्म के जरिए दिखाने के लिए तारीफ की जा रही है। एक डिलीवरी एजेंट के तौर पर कपिल शर्मा भी इसमें जंचे हैं। हालांकि, इससे पहले कपिल ने एक कॉमेडी फिल्म में हीरो के तौर पर काम किया था लेकिन वह सफल नही हो सकी थी। कपिल की कॉमेडी से हटकर अलग रोल में अपना टैलेंट दिखाने की Zwigato एक अच्छी कोशिश है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  4. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  6. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  7. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  8. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  9. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  10. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »