खत्म हुआ विवेक अग्निहोत्री की 'The Vaccine War' फिल्म का शूट, 15 अगस्त को होगी रिलीज!

फिल्म के निर्माता ने जानकारी दी है कि The Vaccine War फिल्म की शूटिंग अब खत्म हो चुकी है।

खत्म हुआ विवेक अग्निहोत्री की 'The Vaccine War' फिल्म का शूट, 15 अगस्त को होगी रिलीज!

The Vaccine War को 15 अगस्त को रिलीज किया जाना है

ख़ास बातें
  • फिल्म को कथित तौर पर स्वतंत्रता दिवस पर 11 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा
  • The Vaccine War फिल्म की शूटिंग को हैदराबाद में खत्म किया गया है
  • फिल्म का निर्माण विवेक अग्निहोत्री की पत्नी पल्लवी जोशी ने किया है
विज्ञापन
दुनिया भर में कश्मीर फाइल्स के साथ सुर्खियां बटोरने वाले निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अपनी अगली फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' (The Vaccine War) को कुछ महनों में रिलीज करने वाले हैं। यह एक साइंस फिल्म होगी, जिसे स्वतंत्रता दिवस पर 11 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। अब, एक रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है। फिल्म की घोषणा पिछले साल नवंबर में की गई थी, जिसके बाद से इसे देश के विभिन्न शहरों में शूट किया गया और आखिर में इसकी शूटिंग को कथित तौर पर हैदराबाद में खत्म किया गया। 

Koimoi के अनुसार, फिल्म के निर्माता ने जानकारी दी है कि The Vaccine War फिल्म की शूटिंग अब खत्म हो चुकी है। फिल्म निर्माता ने लखनऊ में शूटिंग शुरू की थी और इसका आखिरी ड्राफ्ट हैदराबाद में खत्म हुआ है। फिल्म को 'आई एम बुद्धा फाउंडेशन' के बैनर तले बनाया गया है और निर्माण पल्लवी जोशी ने किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म के लिए पल्लवी जोशी का कहना है कि "वैक्सीन वॉर किसी भी दूसरी फिल्म से अलग है जिसे हमने 'आई एम बुद्धा' प्रोडक्शन के तहत बनाया है। साइंस थ्रिलर एक बहुत ही नई शैली है और यह एक बहुत ही मुश्किल शैली भी है लेकिन हमने चुनौती स्वीकार करने का फैसला किया है। मुझे लगता है कि इस फिल्म को लिखने और निर्देशित करने की इस चुनौती को स्वीकार करने के लिए विवेक को 100 प्रतिशत अंक मिलने चाहिए।"

फिल्म को लेकर विवेक अग्निहोत्री ने पहले कहा था कि, "कोरोना के दौरान लॉकडाउन के कारण जब कश्मीर फाइल्स को टाला गया था तो मैंने इस फिल्म पर रिसर्च शुरू कर दी थी। हमने ICMR और NIV के वैज्ञानिकों के साथ रिसर्च शुरू की थी जिन्होंने देश में वैक्सीन को संभव बनाया था। इससे जुड़े संघर्ष और बलिदान की कहानी बहुत प्रेरणादायक है। रिसर्च के दौरान हमने समझा कि इन वैज्ञानिकों ने कैसे देश को खतरे के खिलाफ एक युद्ध लड़ा था। हमने जल्द, सुरक्षित और सस्ती वैक्सीन बनाकर दुनिया की सुपरपावर्स को मात दी थी। मुझे लगा कि इस कहानी को प्रत्येक भारतीय को बताना चाहिए जिससे वे अपने देश के बारे में गर्व महसूस कर सकें।"

उन्होंने कहा कि यह देश की पहली साइंस फिल्म होगी जिसमें एक ऐसी बायो वॉर की कहानी है जिसके बारे में लोगों को नहीं पता था।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »