• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Zara Hatke Zara Bachke Box Office Collection Day 2: विकी कौशल, सारा अली खान की फिल्म दर्शकों को भा रही, अब तक कमाए इतने करोड़

Zara Hatke Zara Bachke Box Office Collection Day 2: विकी कौशल, सारा अली खान की फिल्म दर्शकों को भा रही, अब तक कमाए इतने करोड़

जरा हटके जरा बचके का दूसरे दिन का कलेक्शन भी अच्छा रह सकता है।

Zara Hatke Zara Bachke Box Office Collection Day 2: विकी कौशल, सारा अली खान की फिल्म दर्शकों को भा रही, अब तक कमाए इतने करोड़

Photo Credit: Instagram/Vicky Kaushal

विक्की कौशल और सारा अली खान की इस फिल्म का बजट 40 करोड़ बताया जा रहा है।

ख़ास बातें
  • फिल्म को दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है।
  • यह 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
  • रिलीज के पहले दिन फिल्म ने 5.49 करोड़ का करोबार किया।
विज्ञापन
Zara Hatke Zara Bachke Box Office Collection Day 2: विकी कौशल और सारा अली खान की चुलबुली फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' बॉक्स ऑफिस पर चल पड़ी है। फिल्म को दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है। यह 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। द केरल स्टोरी और फास्ट एक्स जैसे सुपरहिट फिल्मों के मौजूद होने के बावजूद भी फिल्म दर्शकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब होती दिख रही है। आइए आपको बताते हैं कि फिल्म ने रिलीज के पहले दिन कितनी कमाई की और दूसरे दिन इसका कलेक्शन कितना हो सकता है। 

विकी कौशल और सारा अली खान की जरा हटके जरा बचके (Zara Hatke Zara Bachke) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म कल थियेटर्स में दस्तक दे चुकी है और इसे काफी पसंद भी किया जा रहा है। आइए जानते हैं फिल्म कैसा बिजनेस कर रही है। Sacnilk इंडस्ट्री ट्रैकर ने जरा हटके जरा बचके का क्लेक्शन डेटा जारी किया है। फिल्म ने 2 जून यानि कि रिलीज के पहले दिन 5.49 करोड़ का करोबार किया। जो कि एक अच्छी शुरुआत मानी जा रही है। अब इसके दूसरे दिन के कलेक्शन के रुझान भी यहां सामने आ रहे हैं। 

जरा हटके जरा बचके का दूसरे दिन का कलेक्शन भी अच्छा रह सकता है। फिल्म के लिए अनुमान लगाया गया है कि दूसरे दिन यह 6.50 करोड़ रुपये कमा सकती है। और दो दिनों का इसका कलेक्शन 11.99 करोड़ रूपये पर जा सकता है। चूंकि आज शनिवार है और वीकेंड का दूसरा दिन है, इसलिए आज इस फिल्म को देखने दर्शक अधिक संख्या में पहुंच सकते हैं। रविवार को फिल्म की कमाई का ग्राफ और ज्यादा बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। 

विक्की कौशल और सारा अली खान की इस फिल्म का बजट 40 करोड़ बताया जा रहा है। फिल्म का प्रचार करने के मामले में भी एक्टर्स ने कोई कसर नहीं छोड़ी। उसका असर भी इसके कलेक्शन में नजर आ रहा है। विक्की कौशल और सारा अली खान के अलावा इसमें ईनामउलहक, नीरज सूद, राकेश बेदी, शारिब हाशमी, सुष्मिता मुख़र्जी भी दिखाई देने वाले हैं। फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने निर्देशित किया है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »