• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • कैटरीना कैफ के पति विकी कौशल इस मशहूर डायरेक्टर की अगली फिल्म में रोमांस करते आएंगे नजर!

कैटरीना कैफ के पति विकी कौशल इस मशहूर डायरेक्टर की अगली फिल्म में रोमांस करते आएंगे नजर!

आनंद एल राय की फिल्मों की खास बात ये भी है कि इनकी फिल्मों में फीमेल कैरेक्टकर काफी मजबूत दिखाया जाता है।

कैटरीना कैफ के पति विकी कौशल इस मशहूर डायरेक्टर की अगली फिल्म में रोमांस करते आएंगे नजर!

Photo Credit: Instagram/Vicky Kaushal

विकी कौशल और कटरीना कैफ अक्सर अपनी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं।

ख़ास बातें
  • इससे पहले विकी फिल्म सरदार उधम सिंह में दिखाई दिए थे
  • नई फिल्म के लिए हिरोइन की तलाश है जारी
  • 9 दिसंबर 2021 को शादी के बंधन में बंधे विकी-कटरीना का था पहला करवाचौथ
विज्ञापन
विकी कौशल बॉलीवुड के सफल कलाकारों में शुमार हैं। चाहे देशभक्ति से ओत-प्रोत 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' हो, आलिया भट्ट संग 'राज़ी' हो या फिर अल्हड़पन से भरी 'मनमर्जियां' हो, विकी अब तक कई हिट फिल्में दे चुके हैं। खबर है कि अब एक मशहूर डायरेक्टर उनको अपनी अगली फिल्म में लेकर आने वाले हैं। डायरेक्टर ने विकी कौशल को फिल्म के लिए फाइनल कर लिया है और जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू होने वाली है। 

बॉलीवुड में कई ऐेसे निर्देशक हैं जो लीक से हटकर विषयों पर फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे ही एक डायरेक्टर हैं आनंद एल राय। आनंद अपनी आने वाली फिल्म में विकी कौशल को लीड रोल में कास्ट कर रहे हैं। फिल्म के लिए अभी तक हिरोईन का नाम फाइनल नहीं हो पाया है, लेकिन विकी का नाम कन्फर्म कर दिया गया है। विकी कौशल की यह अपकमिंग फिल्म एक लव स्टोरी बताई जा रही है। इससे पहले फिल्म मनमर्जियां में  भी विकी कौशल डायरेक्टर आनंद एल राय के साथ काम कर चुके हैं। 

आनंद एल राय की फिल्मों की खास बात ये भी है कि इनकी फिल्मों में फीमेल कैरेक्टकर काफी मजबूत दिखाया जाता है। उनकी इस अपकमिंग स्टोरी में भी एक ऐसा ही कैरेक्टर देखने को मिलेगा जिसके लिए अभी तलाश जारी है। फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल हो चुकी है और आने वाले दो महीनों के भीतर इस फिल्म पर तेजी से काम शुरू हो सकता है। पिंकविला की रिपोर्ट में कहा गया है कि यह फिल्म 2023 के मध्य तक बनकर तैयार हो जाएगी। 

9 दिसंबर 2021 को बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कटरीना कैफ के साथ शादी के बंधन में बंधे विकी कौशल अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। कटरीना के इस्टाग्राम हैंडल पर भी उनकी कई अपडेट्स मिलती रहती हैं। हाल ही में इस कपल ने अपना पहला करवाचौथ सेलिब्रेट किया। कहा जा रहा है कि पहले करवाचौथ पर विकी ने भी अपनी जीवनसंगिनी के लिए व्रत रखा था। हमेशा की तरह कटरीना ने इस बार भी दोनों की एक खूबसूरत फोटो करवाचौथ के दिन इंस्टाग्राम पर शेयर की। 
विकी के पास हाल फिलहाल कई फिल्में हैं जिनमें वह काम कर रहे हैं। इसमें 'गोविंदा मेरा नाम', 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' जैसे प्रोजेक्ट्स हैं। एक और फिल्म है जिसका अभी तक नाम फाइनल नहीं हो पाया है। विकी मेघना गुलजार निर्देशित सैम मॉनेक शॉ की बायोपिक में भी दिखाई देंगे। इनकी पिछली रिलीज की बात करें तो विकी सरदार उधम सिंह में दिखाई दिए थे। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »