• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Ved Box Office Collection Week 1: रितेश देशमुख जेनेलिया डिसूजा की मराठी फिल्म 'वेड' ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, कमाए 20 करोड़ रुपये

Ved Box Office Collection Week 1: रितेश देशमुख-जेनेलिया डिसूजा की मराठी फिल्म 'वेड' ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, कमाए 20 करोड़ रुपये

रितेश देशमुख की मराठी फिल्म ‘वेड’ को दर्शकों ने पूरे दिल से अपनाया है। यह अभिनेता की पहली निर्देशित फिल्म भी है। वेड तेलुगु फिल्म ‘मजिली’ का रीमेक है।

Ved Box Office Collection Week 1: रितेश देशमुख-जेनेलिया डिसूजा की मराठी फिल्म 'वेड' ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, कमाए 20 करोड़ रुपये

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की मराठी फिल्म 'वेड' ने अपने पहले हफ्ते में 20 करोड़ की कमाई कर ली है।

ख़ास बातें
  • रितेश-जेनेलिया की फिल्म 'वेड' ने कमाए 20 करोड़ रुपये
  • 'वेड' जेनेलिया की पहली मराठी डेब्यू फिल्म है
  • रितेश-जेनेलिया की यह फिल्म तेलुगु फिल्म मजिली का रीमेक है
विज्ञापन
Ved Box Office Collection Week 1 : रितेश देशमुख की मराठी फिल्म ‘वेड' को दर्शकों ने पूरे दिल से अपनाया है। यह अभिनेता की पहली निर्देशित फिल्म भी है और इसमें रितेश के साथ उनकी पत्नी अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा हैं। वेड तेलुगु फिल्म ‘मजिली' का रीमेक है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक वेड ने रिलीज के पहले हफ्ते में 20 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

एक्टर रितेश देशमुख ने कई महीने पहले अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फिल्म ‘वेड' की घोषणा की थी। पोस्‍ट में वह अपने चाहने वालों से फिल्म के लिए आशीर्वाद की विनती भी करते दिखे थे। फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने कहा था कि 20 साल तक कैमरे के सामने रहने के बाद मैं पहली बार कैमरे के पीछे खड़े होकर काम कर रहा हूं। मैंने पहली बार अपनी इस मराठी फिल्म को डायरेक्ट किया है। विनम्रता पूर्वक मैं आप सभी से  शुभकामनाएं और आशीर्वाद मांगता हूं। इस सफर का हिस्सा बनिए। इस पागलपन का हिस्सा बनिए।
 
रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी फिल्म वेड, जेनेलिया डि‍सूजा की पहली मराठी डेब्यू फिल्म है। फिल्म में रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा के एक गाने में एक्टर सलमान खान भी नजर आए। फिल्म में सलमान खान का कैमियो रोल दिखाया गया है।

वेड से पहले रिलीज तेलुगु फिल्म मजिली, जिसका यह रीमेक है, उसमें नागा चैतन्या और सामंथा रुथ प्रमु की जोड़ी को दिखाया गया है। आपको बता दें कि ‘वेड' से पहले एक्टर रितेश और जेनेलिया फिल्म ‘तेरे नाल लव हो गया' में साथ नजर आए थे। फिल्म ‘वेड' में रितेश और जेनेलिया की एक्टिंग और उनकी केमस्ट्री की खूब तारीफ हो रही है।

दोनों बॉलीवुड के बेस्ट कपल में से एक हैं और दोनों को हमेशा साथ देखा जाता है। कई रिएलिटी शोज में भी दोनों साथ नजर आएं हैं। अक्सर रितेश और जेनेलिया अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  3. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  4. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  7. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  8. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  9. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  10. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »