Maidan Release Date : अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ की रिलीज डेट बदली

फिल्म को अब मई में रिलीज किया जाएगा। फिल्म को लेकर दर्शकों में लंबे समय से उत्सुकता बनी हुई है।

Maidan Release Date : अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ की रिलीज डेट बदली

अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म मैदान की रिलीज डेट को फिर से आगे बढ़ा दिया गया है।

ख़ास बातें
  • अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' की रिलीज डेट बदली गई
  • फिल्म 'मैदान' मई 2023 में रिलीज की जाएगी
  • अजय देवगन के करियर के सबसे बेस्‍ट फ‍िल्‍म बताई जा रही है यह
विज्ञापन
Maidan Release Date : बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म मैदान की रिलीज डेट को लेकर इसके मेकर्स ने एक बड़ा फैसला लिया है। फिल्म को अब मई 2023 में रिलीज किया जाएगा। फिल्म की रिलीज को लेकर दर्शकों में लंबे समय से काफी उत्सुकता बनी हुई है, लेकिन मेकर्स इसकी रिलीज की डेट में बदलाव करते जा रहे हैं। मैदान को लेकर आई लेटेस्ट खबरों को मुताबिक फिल्म की रिलीज डेट को फिर से आगे बढ़ा दिया गया है।

पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में अजय देवगन ने कहा कि फिल्म मैदान मेरे करियर की बेस्ट फिल्म है और ऐसा लगता है कि इसे प्रॉपर रिलीज मिलनी चाहिए। फिल्म का वीएफएक्स का काम एक इंटरनेशनल स्टूडियो संभाल रहा है। हम फिल्म को बहुत ध्यान से बना रहे हैं। अब मैदान को बेहतर बनाने के लिए हर एक संभव प्रयास कर रहे हैं। इसके तहत हमने फैसला लिया है कि फिल्म को 12 मई 2023 के दिन रि‍लीज किया जाएगा, ताकि इसे ज्यादा से ज्यादा दर्शक देख पाएं।

फिल्म के निर्माता बोनी कपूर ने भी कहा कि मैदान अजय के करियर की लैंडमार्क फिल्म है। मैंने अजय की इस फिल्म को देखा है, जिससे मैं यह कह सकता हूं कि अजय ने इस फिल्म में अपने करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस दी है।

अजय इन दिनों अपनी फिल्म दृश्‍यम 2 से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। इस फिल्म के बाद अजय की फिल्म ‘भोला' रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में अजय का लुक एकदम अलग नजर आ रहा है। उनके फैंस फिल्म भोला का कबसे इंतजार करे हैं। फिल्म में एक्टर के साथ तब्बू भी नजर आएंगी। अजय देवगन को फिल्म भोला में एक्शन करते देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Maidan Release Date, maidan budget, maidan shooting, Maidan

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  2. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  5. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  6. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  8. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  9. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »