• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • The Night Manager Part 2: कब और कहां रिलीज हो रही है आदित्य रॉय और अनिल कपूर की वेब सीरीज, यहां जानें

The Night Manager Part 2: कब और कहां रिलीज हो रही है आदित्य रॉय और अनिल कपूर की वेब सीरीज, यहां जानें

The Night Manager Part 2 को 30 जून को Disney+ Hotstar OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। 

The Night Manager Part 2: कब और कहां रिलीज हो रही है आदित्य रॉय और अनिल कपूर की वेब सीरीज, यहां जानें

The Night Manager 2 को Disney+ Hotstar में रिलीज किया जाएगा

ख़ास बातें
  • The Night Manager Part 2 को 30 जून को रिलीज हो रही है
  • इसे Disney+ Hotstar OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा
  • सीरीज जॉन ले कार्रे के इसी नाम के उपन्यास का हिंदी रूपांतरण है
विज्ञापन
आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) की वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' (The Night Manager) के पहले सीजन ने दर्शकों से काफी तारीफ बटोरी और अब लोगों को इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है। टीवी सीरीज के दूसरे पार्ट को किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा रहा है और आप इसे किस दिन देख सकेंगे, इसकी सभी जानकारी नीचे दी गई है।

Disney+ Hotstar ने शुक्रवार, 23 जून को यूट्यूब पर The Night Manager 2 के लीड शान और कावेरी (सीरीज के किरदारों के नाम) का एक छोटा टीजर शेयर किया। प्लेटफॉर्म ने दो हफ्ते पहले वेब सीरीज का ऑफिशियल ट्रेलर भी रिलीज किया था, जिसमें यह इशारा मिल गया था कि हमें पार्ट 2 में क्या देखने को मिलने वाला है। लेटेस्ट टीजर में शान और कावेरी के रिश्ते को दिखाया गया है, जिससे यह इशारा मिलता है कि इस रिश्ते की वजह से शान की जिंदगी में तुफान आने वाला है। 

The Night Manager Part 2 को 30 जून को Disney+ Hotstar OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। 


सीरीज एक हाई-ऑक्टेन थ्रिलर है और जॉन ले कार्रे के इसी नाम के उपन्यास का हिंदी रूपांतरण है। सीरीज को संदीप मोदी द्वारा निर्मित और निर्देशित किया गया है और 'द इंक फैक्ट्री' और 'बनिजय एशिया' द्वारा निर्मित है।

नाइट मैनेजर शो में मुख्य किरदार शान सेनगुप्ता (आदित्य कपूर) है, जो हथियारों के डीलर शैलेंद्र 'शेली' रूंगटा (अनिल कपूर) के साम्राज्य को गिराने के लिए सीक्रेट तरीके से जाता है। सीरीज के निर्देशक का कहना है इस साल फरवरी में रिलीज होने वाले पहले पार्ट को दर्शकों का प्यार मिलने से वे काफी खुश हैं।

The Night Manager: Part 2 में पहले से ज्यादा एक्शन और थ्रिल होने की उम्मीद की जा रही है। निमार्ता का कहना है कि दर्शक सीरीज के हर एक भाग का आनंद लेंगे।

वेब सीरीज को लेकर आदित्य रॉय कपूर पहले ही कह चुके हैं कि फैन्स के प्यार और सपोर्ट ने उन्हें दूसरे पार्ट पर कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने एक बयान में कहा था, "मैं हर किसी के आने वाले मोड़ और रोमांच को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। शैली अपने सबसे अच्छे रूप में नजर आएंगे।"

सीरीज में शोभिता धूलिपाला, तिलोत्तमा शोम, रवि बहल और सास्वता चटर्जी जैसे दिग्गज कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  2. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  3. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  4. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  8. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  9. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  10. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »