• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • The Night Manager Part 2: 30 जून को रिलीज होगा आदित्य और अनिल कपूर की वेब सीरीज का दूसरा पार्ट

The Night Manager Part 2: 30 जून को रिलीज होगा आदित्य और अनिल कपूर की वेब सीरीज का दूसरा पार्ट

The Night Manager: Part 2 में पहले से ज्यादा एक्शन और थ्रिल होने की उम्मीद की जा रही है। निमार्ता का कहना है कि दर्शक सीरीज के हर एक भाग का आनंद लेंगे।

The Night Manager Part 2: 30 जून को रिलीज होगा आदित्य और अनिल कपूर की वेब सीरीज का दूसरा पार्ट

The Night Manager 2 मे हाई-ऑक्टेन थ्रिलर वेब सीरीज है

ख़ास बातें
  • The Night Manager Part 2 को 30 जून को रिलीज किया जा रहा है
  • इसे Disney+ Hotstar प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा
  • इसमें पहले से ज्यादा एक्शन और थ्रिल होने की उम्मीद की जा रही है
विज्ञापन
आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर की वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' (The Night Manager) ने काफी तारीफ बटोरी और अब लोगों को इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जिन्हें सेकंड पार्ट का इंतजार है, तो बता दें कि The Night Manager Part 2 को 30 जून को रिलीज किया जा रहा है। इसे Disney+ Hotstar प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। 

समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, The Night Manager 2 वेब सीरीज Disney+ Hotstar पर 30 जून को रिलीज हो रही है। सीरीज एक हाई-ऑक्टेन थ्रिलर है और जॉन ले कार्रे के इसी नाम के उपन्यास का हिंदी रूपांतरण है। सीरीज को संदीप मोदी द्वारा निर्मित और निर्देशित किया गया है और 'द इंक फैक्ट्री' और 'बनिजय एशिया' द्वारा निर्मित है।

नाइट मैनेजर शो में मुख्य किरदार शान सेनगुप्ता (आदित्य कपूर) है, जो हथियारों के डीलर शैलेंद्र 'शेली' रूंगटा (अनिल कपूर) के साम्राज्य को गिराने के लिए सीक्रेट तरीके से जाता है। सीरीज के निर्देशक का कहना है इस साल फरवरी में रिलीज होने वाले पहले पार्ट को दर्शकों का प्यार मिलने से वे काफी खुश हैं।

The Night Manager: Part 2 में पहले से ज्यादा एक्शन और थ्रिल होने की उम्मीद की जा रही है। निमार्ता का कहना है कि दर्शक सीरीज के हर एक भाग का आनंद लेंगे।

वहीं, रिपोर्ट कहती है कि आदित्य रॉय कपूर का कहना है कि फैन्स के प्यार और सपोर्ट ने उन्हें दूसरे पार्ट पर कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने बयान में कहा, ""मैं हर किसी के आने वाले मोड़ और रोमांच को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। शैली अपने सबसे अच्छे रूप में नजर आएंगे।"

सीरीज में शोभिता धूलिपाला, तिलोत्तमा शोम, रवि बहल और सास्वता चटर्जी जैसे दिग्गज कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  6. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  7. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  8. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  9. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »