• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • पाकिस्तान की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म The Legend of Maula Jatt ने UK में मचाई धूम, RRR और Brahmastra को पछाड़ा

पाकिस्तान की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म The Legend of Maula Jatt ने UK में मचाई धूम, RRR और Brahmastra को पछाड़ा

बिलाल लशारी द्वारा निर्देशित यह पाकिस्तानी फिल्म 13 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। रिलीज के सिर्फ दो हफ्तों के अंदर इसने 100 करोड़ पाकिस्तानी रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था।

पाकिस्तान की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म The Legend of Maula Jatt ने UK में मचाई धूम, RRR और Brahmastra को पछाड़ा

बिलाल लशारी द्वारा निर्देशित The Legend Of Maula Jatt फिल्म 13 अक्टूबर को रिलीज हुई थी

ख़ास बातें
  • यह पाकिस्तानी फिल्म 13 अक्टूबर को रिलीज हुई थी
  • इसने पहले वीकेंड पर ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 23 लाख डॉलर का बिजनेस किया था
  • चौथे रविवार तक फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन में करीब 172 करोड़ PKR था
विज्ञापन
पाकिस्तानी फिल्म 'द लैजेंड ऑफ मौला जट्ट' (The legend of maula jatt) न केवल पाकिस्तान, बल्कि दुनिया भर में जबरदस्त रिस्पॉन्स हासिल कर रही है। रिलीज के 10 दिनों में इस फ‍िल्‍म ने 100 करोड़ पाकिस्तानी रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया था। अब, यूके में रिलीज होने के बाद वर्ल्डवाइड कमाई में चार-चांद लग गए हैं। वर्ल्डवाइड कलेक्शन इतनी तेजी से आगे बढ़ रहा है कि फिल्म भारत की RRR और KGF 2 के कलेशन्स को टक्कर दे रही है। द लैजेंड ऑफ मौला जट्ट पाकिस्तान के अलावा दुनिया भर में 500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। फिल्म ने पहले वीकेंड पर ही ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 23 लाख डॉलर (लगभग 19.8 करोड़ रुपये) का बिजेनस किया था। 

फवाद खान और माहिरा खान जैसे सितारों वाली पाकिस्तानी फिल्म 'The Legend of Maula Jatt' सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पाकिस्तानी फिल्म बन चुकी है। फिल्म ने दुनियाभर में 150 करोड़ पाकिस्तानी रुपये के कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है। अकेले यूके में इस फिल्म कलेक्शन के मामले में 'RRR' और 'KGF 2' को भी जबरदस्त टक्कर दे रही है। 
 

बिलाल लशारी द्वारा निर्देशित यह पाकिस्तानी फिल्म 13 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। रिलीज के सिर्फ दो हफ्तों के अंदर इसने 100 करोड़ पाकिस्तानी रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। वहीं, चौथे रविवार तक फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन में करीब 172 करोड़ पाकिस्तानी रूपये था।

BoxOfficeWorldwide के अनुसार, इस फिल्म ने यूके बॉक्स ऑफिस में RRR और Brahmastra को पछाड़ दिया है और इसी के साथ यह इस साल यूके में सबसे ज्यादा ग्रास कमाई करने वाली नॉन-इंग्लिश फिल्म बन गई है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »