फिल्मों की पायरेसी पर सरकार ने दिया Telegram को नोटिस

कुछ बड़ी फिल्म प्रोडक्शन फर्मों और निर्देशकों ने फिल्मों की पायरेसी को लेकर कानूनी मामले भी दर्ज करवाए हैं। पायरेटेड फिल्मों और अन्य कंटेंट को मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर लिंक्स और फाइल्स के जरिए शेयर किया जाता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 जुलाई 2026 23:33 IST
ख़ास बातें
  • टेलीग्राम को पायरेटेड फिल्मों के सर्कुलेशन को रोकने के लिए कहा गया है
  • इस बारे में टेलीग्राम को 15 दिनों के अंदर एक्शन टेकन रिपोर्ट देनी होगी
  • मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर पायरेटेड फिल्मों को सर्कुलेट करना आसान होता है

पायरेटेड फिल्मों और अन्य कंटेंट को मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर लिंक्स और फाइल्स के जरिए शेयर किया जाता है

पिछले कुछ वर्षों में फिल्मों की पायरेसी की समस्या तेजी से बढ़ी है। इसके लिए सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स का भी इस्तेमाल किया जाता है। केंद्र सरकार ने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स से फिल्मों और OTT की पायरेसी को लेकर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम को नोटिस जारी किया है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मिनिस्ट्री ऑफ इनफॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग ने टेलीग्राम को पायरेटेड फिल्मों और OTT कंटेंट के अनधिकृत सर्कुलेशन के खिलाफ तुरंत कदम उठाने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही टेलीग्राम से 15 दिनों के अंदर इस बारे में एक्शन टेकन रिपोर्ट को दाखिल करने के लिए कहा गया है। इस रिपोर्ट में टेलीग्राम को इस समस्या से निपटने के लिए किए गए उपायों की जानकारी देनी होगी। टेलीग्राम पर नई फिल्मों, वेब सीरीज और कॉपीराइट वाले अन्य कंटेंट के इस प्लेटफॉर्म पर चैनल्स और ग्रुप्स के जरिए सर्कुलेशन को लेकर आशंकाएं जताई गई थी। 

Advertisement

कुछ बड़ी फिल्म प्रोडक्शन फर्मों और निर्देशकों ने फिल्मों की पायरेसी को लेकर कानूनी मामले भी दर्ज करवाए हैं। पायरेटेड फिल्मों और अन्य कंटेंट को मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर लिंक्स और फाइल्स के जरिए शेयर किया जाता है। इस सप्ताह की शुरुआत में मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ने यूजरनेम बेस्ड कम्युनिकेशन को लेकर Telegram और  और एक अन्य मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Signal को नोटिस दिए थे। 

मिनिस्ट्री ने Telegram और Signal को नोटिस देकर इनके प्लेटफॉर्म पर यूजरनेम फीचर को लेकर प्रश्न किए हैं। इसके साथ ही इन मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स से यह बताने को कहा गया है कि वे फ्रॉड और नकली पहचान से जुड़ी आशंकाओं से निपटने के लिए क्या उपाय कर रहे  हैं। सरकार ने विशेषतौर पर टेलीग्राम से पूछा है कि उसे यूजरनेम फीचर को बरकरार रखने की अनुमति क्यों दी जानी चाहिए। पिछले महीने NEET की दोबारा परीक्षा से पहले प्रश्नपत्रों के लीक होने की आशंका से निपटने के लिए सरकार ने टेलीग्राम पर अस्थायी बैन लगाया था। इससे पहले NEET की परीक्षा के प्रश्नपत्र को टेलीग्राम के जरिए लीक करने का खुलासा हुआ था। इसके बाद NEET की परीक्षा को रद्द किया गया था। इससे पहले सरकार ने वॉट्सऐप को ऑपरेट करने वाली Meta को इस मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के यूजरनेम का फीचर उपलब्ध कराने के प्रपोजल पर नोटिस भेजा था। इस नोटिस में आशंका जताई गई थी कि इससे ऑनलाइन फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट और नकली पहचान के साथ धोखाधड़ी करने के मामले बढ़ सकते हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  3. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  10. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.