• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Stree 2 Teaser : लौट आई ‘स्‍त्री’, मेकर्स ने ऑनलाइन शेयर किया फ‍िल्‍म का टीजर, कब होगी रिलीज? जानें

Stree 2 Teaser : लौट आई ‘स्‍त्री’, मेकर्स ने ऑनलाइन शेयर किया फ‍िल्‍म का टीजर, कब होगी रिलीज? जानें

Stree 2 Teaser : ‘स्‍त्री 2’ की कहानी भी चंदेरी पर ही बुनी गई है और वही स्‍टारकास्‍ट फ‍िल्‍म में है, जो इसके पहले पार्ट में थी।

Stree 2 Teaser : लौट आई ‘स्‍त्री’, मेकर्स ने ऑनलाइन शेयर किया फ‍िल्‍म का टीजर, कब होगी रिलीज? जानें

Photo Credit: Screen Grab

राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बैनर्जी टीजर में दिखाई दे रहे हैं।

ख़ास बातें
  • स्‍त्री 2 का टीजर हुआ रिलीज
  • 15 अगस्‍त को बड़े पर्दे पर आएगी
  • मेकर्स ने ऑनलाइन रिलीज किया टीजर
विज्ञापन
Stree 2 Teaser : पिछले साल जब यह खबर आई कि फ‍िल्‍म स्‍त्री का अगला पार्ट साल 2024 में अगस्‍त में रिलीज होगा, तो फैंस काफी खुश नजर आए। यह खुशी आज दोगुनी हो गई है। 2018 की सुपरहिट फ‍िल्‍म स्‍त्री (Stree) के अगले पार्ट ‘स्‍त्री 2' (Stree 2) का टीजर ऑनलाइन रिलीज कर दिया गया है। खास यह है कि ‘स्‍त्री 2' के टीजर को थिएटर्स में दिखा दिया गया था, लेकिन इंटरनेट पर यह अबतक नहीं आया था। ‘स्‍त्री 2' की कहानी भी चंदेरी पर ही बुनी गई है और वही स्‍टारकास्‍ट फ‍िल्‍म में है, जो इसके पहले पार्ट में थी।   

मुख्‍य भूमिकाओं की बात करें तो राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर,  पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बैनर्जी टीजर में दिखाई दे रहे हैं। सभी किरदार पहले पार्ट में भी थे। टीजर में दिखाए गए एक गाने की झलक में ऐक्‍ट्रेस तमन्ना भाटिया भी दिख रही हैं। क्‍या उनका रोल सिर्फ गाने तक है या कहानी में भी तमन्‍ना को शामिल किया गया है, यह अभी साफ नहीं है। 

2018 में आई स्‍त्री का अंत काफी रोचक था। राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर मिलकर स्‍त्री को चंदेरी गांव से भगा देते हैं, जो एक भूतनी है। लेकिन आखिर में दिखाया जाता है कि भूतनी की शक्तियां जिस चुटिया में हैं, वह श्रद्धा के ही पास है। तो क्‍या श्रद्धा अब भू‍तनी बन गई हैं या वही स्‍त्री हैं। इस सवाल में दर्शकों को उलझाए रखा था। मेकर्स ने कहानी को ऐसे मोड़ पर खत्‍म किया था, जहां से इसके अगले भाग की उम्‍मीद बन रही थी। 
 


टीजर शेयर करते हुए मेकर्स ने इंस्‍टाग्राम पर लिखा, इस बार चंदेरी में आजादी के दिन होगा आतंक। यह फ‍िल्‍म की रिलीज डेट को भी क्लियर करता है, जिसमें आजादी से मतलब 15 अगस्‍त है। यानी फ‍िल्‍म स्‍वतंत्रता दिवस के दिन रिलीज की जाएगी। स्‍त्री 2 का टीजर भी श्रद्धा की एंट्री से ही शुरू होता है। 

चंदेरी के हर घर में लिखा होता है- ओ स्त्री कल आना। इस बार कोई उसे मिटा रहा है। यह बताता है कि चंदेरी में स्‍त्री का खौफ लौट आया है। पहले भाग में मेकर्स ने थ्र‍िलर को कॉमिडी के साथ परोसा था। इस दफा डर को ज्‍यादा दिखाया गया है। तो क्‍या फ‍िल्‍म में अब कॉमिडी नहीं होगी। मुमकिन है कि मेकर्स ने यह सीक्रेट रखा हो। बहरहाल, पूरा टीजर काफी दिलचस्‍प है और फ‍िल्‍म के पहले भाग से भी कनेक्‍ट करता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei ने लॉन्च किया 5700mAh बैटरी वाला Pura 90 Plus, गेमिंग के लिए मिलेगा 300Hz टच सैंपलिंग रेट
  2. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  3. Karbonn फिर से कर रहा भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Gen-Z यूजर्स को करेगा टार्गेट, जानें सबकुछ
  4. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  5. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
  6. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
  7. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  8. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  9. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  10. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »