शाहरुख खान को कस्टम अधिकारियों ने मुंबई एयरपोर्ट पर रोका, 18 लाख की घड़ियों पर लगाया इतने लाख का जुर्माना!

शाहरुख शारजाह इंटरनेशनल बुक फेयर 2022 में शामिल होने गए थे। यहां पर उनको ग्लोबल आइकन ऑफ सिनेमा एंड कल्चरल नेरेटिव अवॉर्ड से नवाजा गया। 

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 नवंबर 2022 11:49 IST
ख़ास बातें
  • शाहरुख शुक्रवार की रात को लगभग 12.30 बजे के करीब मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे
  • र्मिनल टी 3 के रेड चैनल पर कस्टम विभाग ने उनको रोक लिया।
  • 6.83 लाख की कस्टम ड्यूटी चुकाने के बाद विभाग ने टीम को छोड़ा।

शाहरुख खान को दुबई से लौटते वक्त मुंबई एयरपोर्ट पर रोका गया

Photo Credit: wikimedia

बॉलीवुड के किंग खान और सुपरस्टार शाहरुख को मुंबई एयरपोर्ट पर घंटों तक रोके जाने की खबर सामने आई है। शाहरुख शुक्रवार को देर रात में शारजाह से लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि शाहरुख के पास काफी कीमती घड़ियां थीं और उनके कवर भी थे। इन सभी चीजों की कीमत भी 18 लाख रुपये के करीब बताई गई है। कस्टम डिपार्टमेंट ने शाहरुख को रोक लिया और कस्टम ड्यूटी भरने के बाद ही वहां से जाने दिया। 

शाहरुख खान अपने प्रावेट चार्टेड प्लेन से मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। वह दुबई में एक बुक लॉन्च करने के लिए गए हुए थे। जब वह मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे तो कस्टम विभाग के स्टाफ ने उनको रोक लिया। उनके पास 18 लाख रुपये का कीमती सामान था। इसमें महंगी घड़ियां बताई गई हैं। मीडिया में छपी रिपोर्ट्स के एयपोर्ट की इंटेलिजेंस यूनिट के सूत्रों ने बताया कि शाहरुख खान को घड़ियों के लिए कस्टम ड्यूटी चुकाए बिना वहां से नहीं जाने दिया गया। शाहरुख को इनके लिए 6.83 लाख की कस्टम ड्यूटी चुकानी पड़ी। 
Advertisement

आपको बता दें कि शाहरुख खान शुक्रवार की रात को लगभग 12.30 बजे के करीब मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे। टर्मिनल टी 3 के रेड चैनल पर कस्टम विभाग ने उनको रोक लिया। उनके साथ में टीम भी थी। जांच करने पर पता चला कि उनके बैग में Babun & Zurbk, Rolex और Spirit ब्रैंड की घड़ियां थीं। इसके अलावा एप्पल वॉच भी बताई जा रही हैं। लगभग एक घंटे तक उनसे पूछताछ की गई। उसके बाद शाहरुख को तो कस्टम विभाग ने जाने दिया लेकिन उनके बॉडीगार्ड को रोक लिया। उसके बाद उनके बॉडीगार्ड ने यह कस्टम ड्यूटी अदा की। 

कस्टम विभाग की यह प्रक्रिया अगली सुबह यानि शनिवार तक चली जिसके बाद सुबह के करीब 8 बजे कस्टम ऑफिशिअल्स ने शाहरुख के बॉडीगार्ड रवि को छोड़ दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख शारजाह इंटरनेशनल बुक फेयर 2022 में शामिल होने गए थे। यहां पर उनको ग्लोबल आइकन ऑफ सिनेमा एंड कल्चरल नेरेटिव अवॉर्ड से नवाजा गया। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  3. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  4. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  2. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  3. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  4. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  5. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  6. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  7. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  8. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  9. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  10. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.