ट्विटर 2015: अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान से पिछड़े नरेंद्र मोदी

ट्विटर 2015: अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान से पिछड़े नरेंद्र मोदी
विज्ञापन
ट्विटर इंडिया ने साल 2015 के लिए सबसे ज्यादा रीट्वीट किए गए ट्वीट, सबसे लोकप्रिय ट्रेंड और सबसे ज्यादा फॉलोअर वाले यूज़र्स की सूची जारी कर दी है।

ट्विटर ने शाहरुख खान द्वारा मशहूर ब्रिटिश बैंड 'वन डायरेक्शन' के पूर्व सदस्य जायन मलिक के साथ ली गई सेल्फी को 2015 की 'गोल्डन ट्वीट' करार दिया। यह सेल्फी अप्रैल में लंदन में हुए एशियन अवार्ड्स के दौरान किंग खान ने ली थी। इसे 141,000 रीट्वीट किया गया था और करीब 1.83 करोड़ बार देखा गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो की गईं शीर्ष 10 हस्तियों में एकमात्र गैर-बॉलीवुड हस्ती होने का मुकाम हासिल कर लिया है। ट्विटर की ओर से सोमवार को कहा गया कि महानायक अमिताभ बच्चन पहले पायदान पर हैं। चार दिसंबर, 2015 तक ट्विटर पर अमिताभ बच्चन के 1.81 करोड़ फालोअर्स रहे, जबकि बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान के फालोअर्स की संख्या 1.65 करोड़ और नरेंद्र मोदी के फालोवरों की संख्या 1.64 करोड़ दर्ज की गई।  

शीर्ष 10 में जगह बनाने वाली अन्य फिल्मी हस्तियों में 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान, 'दबंग' सलमान खान, दीपिका पादुकोण, ऋतिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा और बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार शामिल हैं।

ट्विटर पर नरेंद्र मोदी के फॉलोअर की संख्या प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद चार गुना बढ़कर 1.64 करोड़ हो गई है।
 
Twitter hashtags 2015

ट्विटर के लोकप्रिय हैशटैग ट्रेंड खेल, मनोरंजन, राजनीति और सामजिक कार्य क्षेत्र से रहे। आईपीएल सबसे लोकप्रिय रहा। इसके बाद सेल्फीविथडाउटर, बिहाररिजल्ट्स, सालएकशुरुआतअनेक और डीडीएलजे20इयर्स।

ट्विटर ने इस साल पहली बार वर्ल्ड कप और इंडियन प्रीमियर लीग के लिए क्रिकेट टाइमलाइन पेश किया। नवंबर महीने में मेक इन इंडिया प्रोग्राम को अलग इमोजी मिला। यह पहला गैर-अमेरिकी ब्रांड है जिसके लिए ग्लोबल यूज़र के लिए इमोजी पेश किया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  7. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »