Dunki vs Salaar Collection in India : प्रभास ने दी पटखनी! शाहरुख की फ‍िल्‍म से Rs 140 करोड़ आगे!

Dunki vs Salaar Collection in India : इंडस्‍ट्री अनुमान लगा रही है कि दोनों फ‍िल्‍में अभी अच्‍छा कारोबार करेंगी, क्‍योंकि न्‍यू ईयर सेल‍िब्रेट करने के लिए लोग घरों से बाहर निकलेंगे।

Dunki vs Salaar Collection in India : प्रभास ने दी पटखनी! शाहरुख की फ‍िल्‍म से Rs 140 करोड़ आगे!

साल 2023 खत्‍म होने को है और सिनेमाघरों में 2 फ‍िल्‍में दर्शकों को एंटरटेन कर रही हैं।

ख़ास बातें
  • सालार और डंकी कर रही बॉक्‍स ऑफ‍िस पर कारोबार
  • डंकी का कलेक्‍शन 140 करोड़ रुपये पर पहुंंचा
  • सालार ने भी लगभग 280 करोड़ रुपये कमा लिए हैं
विज्ञापन
Dunki vs Salaar Collection : साल 2023 खत्‍म होने को है और सिनेमाघरों में 2 फ‍िल्‍में दर्शकों को एंटरटेन कर रही हैं। बॉलीवुड से शाहरुख खान की फ‍िल्‍म डंकी (Dunki) कमाई कर रही है, जबकि प्रभास की सालार (Salaar) ने तेलेगु और हिंदी में तगड़ी कमाई की है। कलेक्‍शन के मामले में सालार, डंकी से उन्‍नीस साबित हुई है। उसने डंकी से 140 करोड़ रुपये ज्‍यादा कमाए हैं। इंडस्‍ट्री अनुमान लगा रही है कि दोनों फ‍िल्‍में अभी अच्‍छा कारोबार करेंगी, क्‍योंकि न्‍यू ईयर सेल‍िब्रेट करने के लिए लोग घरों से बाहर निकलेंगे। 

Dunki Collection Day 6 in India : शाहरुख खान की डंकी का भारत में कलेक्‍शन अब 140 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk के आंकड़ो से पता चला है कि 21 दिसंबर को रिलीज हुई फ‍िल्‍म ने 29.2 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। शुरुआती 5 दिनों में फ‍िल्‍म ने अच्‍छा कारोबार किया और 20 करोड़ रुपये रोजाना से ज्‍यादा कमाई की। रिलीज के छठे दिन फ‍िल्‍म का कलेक्‍शन 10 करोड़ रुपये पर लुढ़क गया। 

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फ‍िल्‍म में तापसी पन्नू, विकी कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर जैसे कलाकार भूमिका निभा रहे हैं। डंकी की कहानी साल 1995 से शुरू होती है। कॉमिडी के तड़के से शुरू होते-होते कहानी में ऐक्‍शन में बदल जाती है। शाहरुख और उनके दोस्‍त जो लंदन जाना चाहते हैं। तमाम जुगत भिड़ाते हैं, लेकिन लंदन जाने का सही रास्‍ता नहीं मिलता। फ‍िर वो चुनते हैं गलत रास्‍ता यानी अवैध तरीके से विदेश जाने का। 

Salaar Collection Day 5 in India : प्रभास की फ‍िल्‍म सालार ने देशभर के सिनेमाघरों में धूम मचाई हुई है। फ‍िल्‍म ने भारत में अबतक 280.3 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इस कलेक्‍शन में से 176.8 करोड़ रुपये की कमाई तेलेगु वर्जन से हुई है, जबकि 77.3 करोड़ रुपये फ‍िल्‍म के हिंदी वर्जन ने कमाए हैं। सालार ने भारत में 90.7 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। रिलीज के पांचवें दिन मंगलवार को इसने लगभग 24.9 करोड़ रुपये कमाए, जो उत्‍साहित करने वाला नंबर है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  2. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  4. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  5. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  6. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  7. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  8. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  9. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  10. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »