Shahrukh Khan को देख खुशी से चीख पड़ी हॉलीवुड एक्ट्रेस, Sharon Stone का रिएक्शन वायरल

Shahrukh Khan: रेड सी फिल्म समारोह में किंग खान को देखकर हैरान नजर आई हॉलीवुड एक्ट्रेस शेरेन स्टोन। सोशल मीडिया पर शेरेन स्टोन के रिएक्शन को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

Shahrukh Khan को देख खुशी से चीख पड़ी हॉलीवुड एक्ट्रेस, Sharon Stone का रिएक्शन वायरल

रेड सी फिल्म फेस्टिवल में किंग खान को देख खुशी से चीख पड़ीं हॉलीवुड एक्ट्रेस शेरेन स्टोन

ख़ास बातें
  • किंग खान को देख हैरान हॉलीवुड एक्ट्रेस शेरेन स्टोन
  • शाहरुख की आने वाली फिल्में
  • रेड सी फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे शाहरुख खान
विज्ञापन
Shahrukh Khan Fan Moment:  बॉलीवुड एक्टर किंग खान के फैंस दुनिया भर में हैं। उन्हें ऐसे ही किंग खान नहीं कहा जाता है। किंग खान अपनी एक्टिंग, अपने डांस, अपना स्टाइल और अपनी हाजिर जवाबी के लिए जाने जाते हैं। फैंस शाहरुख की बस एक झलक पाने के लिए उनके घर मन्नत के सामने उनके इंतजार में खड़े रहते हैं। ऐसे में अगर वो खुद किसी फैन के सामने एकाएक आ जाए तो उस फैन की खुशी का अंदाजा आप लगा सकते हैं। ऐसा कुछ हुआ है सउदी अरब के रेड सी फिल्म फेस्टिवल में। जहां शाहरुख हॉलीवुड एक्ट्रेस शेरेन स्टोन के बगल में ही बैठे हुए थे और वो इस बात से पूरी तरह अंजान थी।
 

किंग खान को देख हैरान हॉलीवुड एक्ट्रेस

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें आप देख सकते हैं कि शाहरुख एक फिल्म समारोह में बैठे हुए हैं, और उनके बगल में ही हॉलीवुड एक्ट्रेस शेरेन स्टेन भी बैठी हैं। तभी शो की होस्ट आती हैं और कहती है, ‘सर क्या आपको पता है की आप शाहरुख खान की तरह लगते हैं।‘ जिसके बाद शाहरुख उठकर सब का अभिनंदन करते हैं। इतने में होस्ट फिर से कहती है की, जोरदार तालियों से स्वागत करिए शाहरुख खान का।' इतना सुनते ही उनके बगल में बैठी शेरेन उनकी तरफ देखती रह जाती हैं। उनके हैरान भरे अंदाज को देखकर लगता है की उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि किंग खान वहां हैं।‘ शेरेन के चेहरे पर हैरानी और खुशी साफ नजर आ रही है। शेरेन एक पल के लिए इतनी खुश हो गई की वो किंग खान को देखकर खुशी से चीख पड़ीं। शेरेन स्टोन और किंग खान का ये फैन मोमेंट सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें लोग शेरेन के इस रिएक्शन पर कई कमेंट कर रहे हैं।

शाहरुख की फिल्में

शाहरुख खान कुछ दिन पहले सउदी अरब में ही अपनी फिल्म डंकी की शूटिंग कर रहे थे। रेड सी फिल्म फेस्टिवल 2022 में सिनेमा में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। आपको बता दें कि 5 साल बाद किंग खान फिल्म पठान से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। रेड सी समारोह में भी वो अपनी फिल्म पठान का प्रमोशन करते नजर आए। शाहरुख के फैंस फिल्म पठान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  5. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  7. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  8. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  9. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  10. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »