हेरा-फेरी 3 में संजय दत्त की भी एंट्री, जानें कैसा होगा किरदार

साल 2000 में रिलीज हुई अक्षय कुमार (Akshay Kumar), सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) और परेश रावल स्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की थी।

हेरा-फेरी 3 में संजय दत्त की भी एंट्री, जानें कैसा होगा किरदार

Photo Credit: Instagram/image shared by Akshay Kumar

संजय दत्त ने कहा कि डेट्स कन्‍फर्म होते ही फ‍िल्‍म की शूटिंग शुरू हो जाएगी।

ख़ास बातें
  • अपने किरदार का खुलासा खुद संजय द‍त्त ने किया है
  • साल 2000 में रिलीज हुई थी पहली हेराफेरी
  • इस बार कहानी इंटरनेशनल हेराफेरी पर केंद्रित हो सकती है
विज्ञापन
हेरा-फेरी और फ‍िर हेरा-फेरी (Hera Pheri) फ‍िल्‍मों के सीक्‍वल से पर्दा कई दिनों पहले हट गया था, जब मुंबई में हेरा-फेरी 3 (Hera Pheri 3) की शूटिंग शुरू होने की तस्‍वीर सामने आई। साल 2000 में रिलीज हुई अक्षय कुमार (Akshay Kumar), सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) और परेश रावल स्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की थी। फिल्म का दूसरा पार्ट भी काफी पसंद किया गया था, जिसके बाद हर कोई 'हेरा फेरी' के तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहा था। ताजा जानकारी यह है कि हेरा-फेरी 3 में संजय दत्त भी नजर आएंगे। क्‍या होगा उनका रोल, इस बारे में खुद ऐक्‍टर ने खुलासा किया है। 

ई-टाइम्स से बातचीत में संजय दत्त से इस बारे में सवाल पूछा गया। ऐक्‍टर से पूछा गया कि क्या वह हेरा फेरी 3 में अंधे डॉन का रोल प्‍ले कर रहे हैं? जवाब में संजय दत्त ने कहा कि 'हां'। संजू ने बताया कि एक बार डेट्स कन्‍फर्म हो जाएं, तो इस साल फिल्म की टीम शूटिंग शुरू कर देगी। 

हेरा-फेरी 3 में अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की वही पुरानी तिकड़ी नजर आने वाली है जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इतना ही नहीं, पिछले दिनों जब खबर आई थी कि अक्षय कुमार की जगह फिल्म में राजू का रोल कार्तिक आर्यन को दिया जा रहा है, तब फैंस नाराज हो गए थे और अक्षय कुमार की फिल्म में वापसी की मांग करने लगे थे जिसका असर सोशल मीडिया पर भी देखने को मिला था।

बात करें फ‍िल्‍म की कहानी की, तो एक इंटरव्‍यू में परेश रावल यह खुलासा कर चुके हैं कि इस बार तीनों किरादर विदेश में एक स्कैम में फंसने वाले हैं। परेश रावल ने कहा कि पहले अक्षय कुमार और कार्तिक आर्यन दोनों ही इस फिल्म में काम करने वाले थे, लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि फिल्म में राजू, श्याम और बाबू भैया का किरदार वे तीनों ही निभाते नजर आएंगे और इस बार वह विदेशों में हेरा-फेरी करते नजर आएंगे। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »