• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Hera Pheri 3 : शूटिंग शुरू होते ही Twitter पर ट्रेंड हुई फ‍िल्‍म हेरी फेरी 3, Google ने लिखा ऐ मेरा चश्मा किधर है

Hera Pheri 3 : शूटिंग शुरू होते ही Twitter पर ट्रेंड हुई फ‍िल्‍म हेरी-फेरी 3, Google ने लिखा- ऐ मेरा चश्मा किधर है

ट्विटर पर #HeraPheri3 ट्रेंड कर रहा है। गूगल पर भी HeraPheri3 सर्च ट्रेंड में बना हुआ है।

Hera Pheri 3 : शूटिंग शुरू होते ही Twitter पर ट्रेंड हुई फ‍िल्‍म हेरी-फेरी 3, Google ने लिखा- ऐ मेरा चश्मा किधर है

Photo Credit: Video Grab

मंगलवार को मुंबई में इस फ‍िल्‍म की शूटिंग शुरू हो गई। जैसे ही यह जानकारी सामने आई, लोगों में उत्‍सुकता बढ़ गई।

ख़ास बातें
  • हेराफेरी 3 की शूटिंग शुरू हो गई है
  • ट्विटर ट्रेडिंग में यह फ‍िल्‍म बनी हुई है
  • गूगल पर भी लोग हेराफेरी 3 के बारे में जानना चाह रहे हैं
विज्ञापन
साल 2000 में रिलीज हुई अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की मुख्‍य भूमिकाओं वाली फ‍िल्‍म हेरा फेरी (Hera Pheri) को दर्शकों का जबरदस्‍त प्‍यार मिला था। साल 2006 में फ‍िर हेरी फेरी (Phir Hera Pheri) ने दर्शकों को जमकर गुदगुदाया। राजू, श्याम और बाबूराव के किरदार को लोग आजतक नहीं भूले हैं। दोनों फ‍िल्‍मों की कामयाबी के बाद से ही ‘हेरा फेरी 3' (Hera Pheri 3) के निर्माण की खबरें सामने आने लगी थीं। अब जाकर इतने साल बाद ‘हेरा फेरी 3' पर काम शुरू हो गया है। रिपोर्टों के अनुसार फ‍िल्‍म की शूटिंग शुरू हो गई है। ‘हेरा फेरी 3' की शूटिंग शुरू होने से फैंस काफी एक्‍साइटेड हैं। सोशल मीडिया पर लोग अपनी भावनाएं व्‍यक्‍त कर रहे हैं। ट्विटर पर #HeraPheri3 ट्रेंड कर रहा है। गूगल पर भी HeraPheri3 सर्च ट्रेंड में बना हुआ है।     

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मंगलवार को मुंबई में इस फ‍िल्‍म की शूटिंग शुरू हो गई। जैसे ही यह जानकारी सामने आई, लोगों में उत्‍सुकता बढ़ गई। सबसे पहले फ‍िल्‍म की शूटिंग से जुड़ी एक तस्‍वीर वायरल हुई और देखते ही देखते हेराफेरी 3 के बारे में सर्च बढ़ने लगे। ट्विटर और गूगल पर लोग इस फ‍िल्‍म से जुड़े अपडेट्स जानना चाह रहे थे। 
 

दर्शकों की उत्‍सुकता अक्षय कुमार को लेकर भी थी। पहले अक्षय कुमार ने कहा था कि वह अब हेरा फेरी 3 नहीं करेंगे। बीच में खबरें आईं कि कार्तिक आर्यन हेराफेरी 3 में अक्षय कुमार की जगह लेंगे, लेकिन शूटिंग शुरू होने और फ‍िल्‍म में अक्षय कुमार के होने से फैंस का उत्‍साह दोगुना हो गया है। 
 
 
 

इंटरनेट पर लोग इस फ‍िल्‍म को सर्च कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि हेराफेरी 3 सर्च ट्रेंड में बना हुआ है। खुद गूगल इंडिया ने इसकी तस्‍दीक करते हुए ट्वीट किया है। लिखा, ‘क्या आपने आज सर्च ट्रेंड देखे? ऐ मेरा चश्मा किधर है।' फैंस भी हेराफेरी 3 की शूटिंग शुरू होने पर अपनी भावनाएं सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘आखिरकार सपना सच होने जा रहा है। हेराफेरी 3 की शूटिंग शुरू।' लोग इस बात से भी एक्‍साइटेड हैं कि फ‍िल्‍म में वही तिकड़ी नजर आएगी, जो उन्‍होंने हेराफेरी और फ‍िर हेराफेरी में देखी थी। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
  2. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
  3. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
  5. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  6. Honor Magic 9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. LPG गैस पर सब्सिडी पाने के लिए PMUY के लिए ऐसे करें अप्लाई
  8. iPhone 18 Pro का इंतजार? मिलेंगे तीन सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड!
  9. Tecno Pova 8 Pro 5G के बैक पैनल पर मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  10. Flipkart Freedom Sale: 65 इंच स्मार्ट टीवी पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, कीमत ₹36 हजार से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »