Samsung ने लॉन्‍च किए 43 से 75 इंच के नए Crystal 4K TV, कीमत कर देगी खुश!

कंपनी ने Crystal 4K Vivid, Crystal 4K Vision Pro और Crystal 4K Vivid Pro TV सीरीज को उतारा है।

Samsung ने लॉन्‍च किए 43 से 75 इंच के नए Crystal 4K TV, कीमत कर देगी खुश!

Photo Credit: Samsung

नई लाइनअप में 4K एक्‍सपीरियंस को और बेहतर बनाने का दावा किया गया है।

ख़ास बातें
  • सैमसंग ने भारत में लॉन्‍च किए नए टीवी
  • 43 से 75 इंच साइज में लिए जा सकेंगे
  • 4K रेजॉलूशन को सपोर्ट करते हैं नए टीवी
विज्ञापन
Samsung ने भारत में 4K स्‍मार्ट टीवी की नई रेंज को लॉन्‍च किया है। कंपनी ने Crystal 4K Vivid, Crystal 4K Vision Pro और Crystal 4K Vivid Pro TV सीरीज को उतारा है। इनकी शुरुआती कीमत 32990 रुपये है। कैशबैक और नो-कॉस्‍ट ईएमआई की सुविधा भी मिल रही है। नई लाइनअप में 4K एक्‍सपीरियंस को और बेहतर बनाने का दावा किया गया है। सोलर सेल रिमोट, मल्‍टी वॉइस असिस्‍टेंट की सुविधा भी ये टीवी ऑफर करते हैं। इन्‍हें 43 से लेकर 75 इंच साइज तक में लिया जा सकेगा। सेल ऑनलाइन की जा रही है।  
 

Samsung Crystal 4K TV series Price in India

Samsung Crystal 4K Vivid सीरीज की शुरुआत 32 हजार 990 रुपये से होती है। Crystal 4K Vision Pro सीरीज की शुरुआती कीमत 34490 रुपये है। Crystal 4K Vivid Pro सीरीज के दाम 35990 रुपये से स्‍टार्ट होते हैं। ये टीवी Samsung.com, Amazon.in और Flipkart.com से लिए जा सकेंगे। 

2024 Crystal 4K TV सीरीज पर सैमसंग 2 साल की वॉरंटी ऑफर कर रही है। इन्‍हें 43 इंच, 50 इंच, 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच स्‍क्रीन साइज में लिया जा सकेगा। 
 

Samsung Crystal 4K TV series Specifications 

Samsung के नए टीवी Samsung TV Plus की खूबी से लैस हैं। मल्‍टी वॉइस असिस्‍टेंट की सुविधा इनमें है यानी यूजर बिक्‍सबी के अलावा एमेजॉन एलेक्‍सा से कनेक्‍ट कर सकते हैं। इनमें दिया गया 4K अपस्‍केलिंग फीचर लोअर रेजॉलूशन कंटेंट को बेहतर बनाकर शानदार पिक्‍चर क्‍वॉलिटी पेश करता है। 

बात करें सैमसंग टीवी प्‍लस की, तो उसकी मदद से यूजर्स 100 चैनल्‍स को एक्‍सेस कर सकते हैं। इसके साथ मिलने वाला सोलरसेल रिमोट आपके घर की लाइट से ही चार्ज हो जाता है, जिससे बैटरी सेल लगाने का झंझट खत्‍म हो जाता है।  

ये टीवी Q-Symphony फीचर को भी सपोर्ट करते हैं। इससे टीवी और साउंडबार की आवाज एक-दूसरे के साथ तालमेल बैठाकर आपको बेहतरी वॉइस पेश करती है यानी साउंडबार को टीवी से कनेक्‍ट करने पर टीवी स्‍पीकर्स की आवाज बंद नहीं होती। 

ऑटो गेम मोड और मोशन एक्‍सीलरेटर की सुविधा भी इन टीवी में है, जो गेमर्स के लिए काम के फीचर्स हैं और फास्‍टर फ्रेम ट्रांजिशन व लो-लेटेंसी ऑफर करते हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  11. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  12. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  13. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  14. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  15. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »