रणबीर-श्रद्धा की फ‍िल्‍म Tu Jhoothi Main Makkar का टीजर रिलीज, जानें पूरी डिटेल

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर बहुत जल्द सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहे हैं।

रणबीर-श्रद्धा की फ‍िल्‍म Tu Jhoothi Main Makkar का टीजर रिलीज, जानें पूरी डिटेल

रणबीर कपूर और श्रद्धा की यह फ‍िल्‍म अगले साल होली में रिलीज की जाएगी।

ख़ास बातें
  • रणबीर कपूर और श्रध्दा कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का टीजर आउट
  • फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ होली पर होगी रिलीज
  • लव रंजर की इस फिल्म में दिखेगा रणबीर और श्रध्दा का नटखट अंदाज
विज्ञापन
Tu Jhoothi Main Makkar Teaser Out : एक्टर रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर जल्द अपनी नई फ‍िल्‍म के जरिए  सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहे हैं। फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार' में वह रोमांस करते नजर आएंगे। फ‍िल्‍म के  मेकर्स ने इसका टाइटल और टीजर रिलीज कर दिया है। लव रंजन द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म में पहली बार रणबीर और श्रद्धा एकसाथ स्‍क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। 

फिल्म के टीजर में आप रणबीर और श्रद्धा की खूबसूरत जोड़ी को देख सकते हैं। दोनों का नटखट अंदाज दर्शकों को खूब भा रहा है। दोनों ही काफी मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं। टीजर में दोनों की केमस्ट्री देख कर लग रहा है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर सकती है। मेकर्स ने ‘तू झूठी मैं मक्कार' को अगले साल होली पर रिलीज करने का फैसला किया है।



‘प्यार का पंचनामा' और ‘सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी बेहतरीन फिल्में बनाने वाले लव रंजन की तू झूठी मैं मक्कार को लेकर दर्शकों को काफी उम्मीद है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म अपनी कॉमेडी से दर्शकों को एंटरटेन कर सकती है। लव रंजन हमेशा ही अपनी फिल्मों को हटकर टाइटल देते हैं। चाहे वो ‘प्यार का पंचनामा' हो या ‘सोनू के टीटू की स्वीटी'। 

रणबीर की पिछली रिलीज फिल्म ब्रह्मास्त्र ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट नजर आई थीं। अब श्रद्धा और रणबीर की जोड़ी अगले साल होली पर बॉक्‍स ऑफ‍िस पर धमाल मचाने आ रही है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »