PVR INOX Blockbuster Tuesdays ऑफर: पूरे देश में सिर्फ ₹99 में मिल रही मूवी की टिकट

PVR INOX आज यानी कि 9 सितंबर को काफी किफायती दामों पर मूवी टिकट की पेशकश कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 सितंबर 2025 12:59 IST
ख़ास बातें
  • PVR INOX 9 सितंबर को काफी किफायती दामों पर मूवी टिकट की पेशकश कर रहा है।
  • ब्लॉकबस्टर ट्यूज्डे स्कीम के तहत 99 रुपये में मूवी टिकट आई है।
  • PVR और INOX मोबाइल ऐप के जरिए टिकट बुक हो सकती है।

मंगलवार के दिन मूवी टिकट 99 रुपये में मिल रही है।

Photo Credit: PVR

PVR INOX आज यानी कि 9 सितंबर को काफी किफायती दामों पर मूवी टिकट की पेशकश कर रहा है। कंपनी के'ब्लॉकबस्टर ट्यूज्डे' स्कीम के तहत यह ऑफर आया है, जिसकी घोषणा पहली बार अप्रैल 2025 में हुई थी। यह ऑफर भारत भर में 300 से ज्यादा सिनेमा में उपलब्ध है। यह कई फिल्मों के लिए उपलब्ध है, जिनमें आईमैक्स, 3डी, 4डीएक्स और स्क्रीनएक्स आदि शामिल हैं। किफायती मूवी टिकट के अलावा ग्राहकों को PVR INOX में खाने-पीने के सामान पर भी डिस्काउंट मिल सकता है। आइए इस ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

PVR INOX ब्लॉकबस्टर ट्यूज्डे ऑफर

PVR INOX के अनुसार, ब्लॉकबस्टर ट्यूज्डे ऑफर के जरिए सिनेमा को सभी के लिए आसान और किफायती बनाना है। दर्शकों को सिनेमा में फिल्में देखने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए हफ्ते के बीच में स्पेशल कीमतें रखी गई हैं। मंगलवार को PVR INOX में मूवी टिकट की कीमत 99 रुपये प्रति टिकट से शुरू होती है। कुछ फिल्मों के टिकट थोड़े ज्यादा 149 रुपये प्रति टिकट होते हैं। PVR INOX के बिजनेस प्लानिंग और स्ट्रैटेजी हेड कमल ज्ञानचंदानी के अनुसार, "ब्लॉकबस्टर ट्यूजडे भारत में थिएटर परफॉर्मेंस के भविष्य को नया रूप देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।"

टिकट कहां से करें बुक

अगर आप किफायती दामों में मूवी देखना चाहते हैं तो PVR और INOX मोबाइल ऐप के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा यह सुविधा PVR और INOX की वेबसाइट और BookMyShow जैसे अन्य टिकट-बुकिंग प्लेटफॉर्म के जरिए भी उपलब्ध है।

Advertisement

टिकट की किफायती कीमतें वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर के पीवीआर आईनॉक्स सिनेमा में सभी फिल्मों और शो पर उपलब्ध हैं। सुबह और दोपहर के शो के टिकट की कीमत 99 रुपये है, जबकि अधिकतर सिनेमा में शाम के शो की टिकट की कीमत 149 रुपये है। हालांकि, टिकट की कीमत पर सर्विस चार्ज और जीएसटी लागू होंगे। किफायती टिकट सभी फॉर्मेट और भारत के 300 से ज्यादा सिनेमा में उपलब्ध हैं। दर्शक कई भाषाओं में 3D, IMAX, 4DX और ScreenX में फिल्में देख सकते हैं। किफायती फिल्म टिकटों के साथ दर्शकों को खाने-पीने की चीजों पर खास डील भी मिल सकती है। हालांकि, कुछ राज्यों में सरकार द्वारा अनिवार्य मूल्य निर्धारण नियमों के चलते अलग मूल्य निर्धारण संरचना हो सकती है। यह आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना जैसे राज्यों पर लागू होता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  4. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  5. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  6. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  7. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  8. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  9. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  10. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.