• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • 99 रुपये में देखें कल कोई भी फ‍िल्‍म, इन सिनेमाघरों में मिल रहा ऑफर, जानें डिटेल

99 रुपये में देखें कल कोई भी फ‍िल्‍म, इन सिनेमाघरों में मिल रहा ऑफर, जानें डिटेल

Cinema Lovers Day : नई रिलीज हो रही फ‍िल्‍मों में ‘ऑल इंडिया रैंक’, ‘आर्टिकल 370’, ‘क्रैक’ जैसी फ‍िल्‍में शामिल हैं।

99 रुपये में देखें कल कोई भी फ‍िल्‍म, इन सिनेमाघरों में मिल रहा ऑफर, जानें डिटेल

Photo Credit: @_PVRCinemas

जो दर्शक आईमैक्स, 4डीएक्स, एमएक्स4डी और गोल्‍ड कैटिगरीज में फ‍िल्‍म देखना चाहते हैं, उन्‍हें भी टिकटों में छूट दी जाएगी।

ख़ास बातें
  • पीवीआर और आईनॉक्‍स में कल मनाया जा रहा सिनेमा लवर्स डे
  • 99 रुपये प्रति टिकट पर देखी जा सकेंगी फ‍िल्‍में
  • ‘आर्टिकल 370’, ‘क्रैक’ जैसी फ‍िल्‍में कल हो रहीं रिलीज
विज्ञापन
सिनेमाघरों में कल कई नई फ‍िल्‍में रिलीज हो रही हैं, जबकि शाहिद कपूर की तेरी बातों में… और रित‍िक रोशन की ‘फाइटर' पहले से मौजूद हैं। इन फ‍िल्‍मों को 99 रुपये प्रति टिकट पर देखा जा सकता है। दरअसल, सिनेमा लवर्ड डे (Cinema Lovers Day) के मौके पर शुक्रवार को PVR, INOX पर 99 रुपये में कोई भी फ‍िल्‍म देखी जा सकेगी। हालांकि इसमें टैक्‍स शामिल नहीं है। नई रिलीज हो रही फ‍िल्‍मों में ‘ऑल इंडिया रैंक', ‘आर्टिकल 370', ‘क्रैक' जैसी फ‍िल्‍में शामिल हैं।  

इनके अलावा हॉलीवुड फ‍िल्‍म्‍स- बॉब मार्ले-वन लव (Bob Marley-One Love) मीन गर्ल्स (Mean Girls) और द होल्डओवर्स (The Holdovers) जैसी फ‍िल्‍मों को भी 99 रुपये में देखा जा सकेगा। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पीवीआर और आईनॉक्‍स में कल सभी प्रमुख सीटें 99 रुपये में बुक की जा सकती हैं, जबकि रेक्‍लाइन को 199 रुपये में बुक कराया जा सकता है। 
 

जो दर्शक आईमैक्स, 4डीएक्स, एमएक्स4डी और गोल्‍ड कैटिगरीज में फ‍िल्‍म देखना चाहते हैं, उन्‍हें भी टिकटों में छूट दी जाएगी। पीवीआर, आईनॉक्‍स की तरफ से कहा गया है कि सिनेमा लवर्ड डे की प्रेरणा ‘नेशनल सिनेमा डे' से ली गई है। याद रहे कि नेशनल सिनेमा डे हर साल सितंबर-अक्‍टूबर महीने में मनाया जाता है और फ‍िल्‍मों के टिकट सस्‍ते में ऑफर किए जाते हैं।  

कल पेश किया जा रहा ऑफर सभी प्रमुख भारतीय शहरों में लागू होगा। कनार्टक को छोड़कर दक्ष‍िण के बाकी राज्‍यों में यह ऑफर मान्‍य नहीं होगा। कल रिलीज हो रही फ‍िल्‍मों में यामी गौतम की ‘आर्टिकल 370' प्रमुख है। फिल्म बेहद सेंसिटिव टॉपिग पर गढ़ी गई है जोकि कश्मीर घाटी से जुड़ा है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे जब कश्मीर से 370 अनुच्छेद खत्म किया गया तो इसे लागू करने में किस तरह की मुश्किलें आईं। फिल्म में 'टीवी के राम' अरुण गोविल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  2. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  5. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  6. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  8. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »