Pathaan Advance Booking India : अबतक 12 करोड़ रुपये कमा डाले पठान ने, जानें कितने टिकट बिके

Pathaan Advance Booking India : इंडिया बॉक्‍स ऑफ‍िस की ओर से शेयर की गई जानकारी के अनुसार एडवांस बुकिंग में फ‍िल्‍म के 1 लाख 17 हजार टिकट बिक गए हैं।

Pathaan Advance Booking India : अबतक 12 करोड़ रुपये कमा डाले पठान ने, जानें कितने टिकट बिके

Pathaan Advance Booking India : मल्टीप्लेक्स चेन में इस फ‍िल्‍म ने एक लाख से ज्‍यादा टिकट बेचकर रिकॉर्ड बनाया है।

ख़ास बातें
  • पठान की एडवांस बुकिंग जारी है
  • यह फ‍िल्‍म एडवांस बुकिंग में शानदार परफॉर्म कर रही है
  • फ‍िल्‍म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है
विज्ञापन
शाहरुख खान की फ‍िल्‍म पठान (Pathaan) की एडवांस ब‍ुकिंग (Pathaan Advance Booking) कल यानी 19 जनवरी से शुरू हो गई है। लोग धड़ाधड़ इस फ‍िल्‍म के टिकटों की एडवांस बुकिंग करा रहे हैं। फैंस अपने पसंदीदा अभिनेता को 4 साल बाद बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं। विवादों का साथ भी पठान को मिला है। ‘बेशर्म रंग' गाने में दीपिका की ड्रेस के रंग को लेकर जो बवाल उठा, उसने फ‍िल्‍म को सुर्खियों में ला दिया। यही वजह है कि लोग इस फ‍िल्‍म को देखना चाहते हैं। हम आपको बता रहे हैं कि पठान ने एडवांस बुकिंग में अबतक कैसा परफॉर्म किया है। 

कहा जा रहा है कि पठान ने भारत में एडवांस बुकिंग के मामले में रिकॉर्ड कायम किया है। इंडिया बॉक्‍स ऑफ‍िस की ओर से शेयर की गई जानकारी के अनुसार एडवांस बुकिंग में फ‍िल्‍म के 1 लाख 17 हजार टिकट बिक गए हैं। शाहरुख खान की पठान ने एडवांस बुकिंग के मामले में अबतक 12 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की कमाई की है, जो बॉलीवुड फिल्मों में सबसे तेज है। मल्टीप्लेक्स चेन में इस फ‍िल्‍म ने एक लाख से ज्‍यादा टिकट बेचकर रिकॉर्ड बनाया है।
 

फिल्म समीक्षक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी जानकारी शेयर की है। उन्‍होंने बताया है कि फिल्म की एडवांस बुकिंग में 1 लाख 17 हजार टिकट बिक गए हैं। उन्‍होंने एक ट्वीट में बताया कि पठान के पीवीआर ने 51,000 टिकट बेचे हैं, जबकि आईनॉक्स ने 38,500 टिकट बेचे हैं और सिनेपोलिस ने 27,500 टिकट बेचे हैं। 
 

फ‍िल्‍म इंडस्‍ट्री को पठान से काफी उम्‍मीदें हैं। ऐसे में हर कोई कयास लगा रहा है कि यह फ‍िल्‍म अपने ओपनिंग डे पर कितना कलेक्‍शन कर सकती है। कहा जा रहा है कि अपने ओपनिंग डे पर शाहरुख खान की पठान 35 से 45 करोड़ रुपये के बीच कलेक्‍शन कर सकती है। 

एक्जीबिटर अक्षय राठी ई-टाइम्‍स से कह चुके हैं कि फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 35 करोड़ होने की संभावना है। बुधवार के दिन के हिसाब से यह नंबर बहुत बड़ा है। मुझे उम्मीद है कि 26 जनवरी को कलेक्‍शन 45 करोड़ से अधिक हो जाएगा।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »