• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Pathaan advance booking : पठान की एडवांस बुकिंग भारत में शुरू, मिनटों में बिक गए 50 हजार टिकट

Pathaan advance booking : पठान की एडवांस बुकिंग भारत में शुरू, मिनटों में बिक गए 50 हजार टिकट

Pathaan advance booking : राजधानी दिल्‍ली के कुछ सिनेमाहॉल में रात के शोज की लगभग आधी सीटें फुल दिखाई दे रही हैं।

Pathaan advance booking : पठान की एडवांस बुकिंग भारत में शुरू, मिनटों में बिक गए 50 हजार टिकट

Pathaan advance booking : पठान के टिकटों की ऑनलाइन एडवांस बुकिंग 20 जनवरी से भारत में शुरू होने थी, लेकिन यह एक दिन पहले शुरू हो गई है।

ख़ास बातें
  • यह बुकिंग 25 जनवरी के शो के लिए की जा रही है
  • चुनिंदा थिएटर्स ने टिकटों की बुकिंग शुरू की है
  • पेटीएम जैसे थर्ड पार्टी ऐप के जरिए भी बुक हो रहे हैं टिकट
विज्ञापन
शाहरुख खान की फ‍िल्‍म पठान (Pathaan) को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। पठान के टिकटों की ऑनलाइन एडवांस बुकिंग (Pathaan Ticket online advance booking) शुरू हो गई है। गैजेट्स 360 हिंदी की टीम ने थर्ड पार्टी ऐप पेटीएम (Paytm) पर पठान के टिकटों की ऑनलाइन एडवांस बुकिंग को नोटिस किया है। ध्‍यान देने वाली बात है कि टिकटों की एडवांस बुकिंग 25 जनवरी यानी फर्स्‍ट डे के लिए की जा रही है। टिकट तेजी से बुक कराए जा रहे हैं। राजधानी दिल्‍ली के कुछ सिनेमाहॉल में रात के शोज की लगभग आधी सीटें फुल दिखाई दे रही हैं।  

ध्‍यान देने वाली बात यह भी है कि पठान के टिकटों की ऑनलाइन एडवांस बुकिंग 20 जनवरी से भारत में शुरू होने थी। यशराज फि‍ल्‍म्‍स ने न्‍यूज एजेंसी पीटीआई को यह जानकारी दी थी। हालां‍कि अब एडवांस टिकट बुकिंग शुरू होने की जानकारी सामने आ रही है। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक अब तक 50,000 टिकट बिक चुके हैं।

एडवांस बुकिंग आईमैक्स, 4डीएक्स, 2डी स्‍क्रीन के लिए की जा रही है। दिल्‍ली-एनसीआर और मुंबई के अलावा भोपाल और चंडीगढ़ जैसे शहरों में भी पठान के टिकटों की एडवांस बुकिंग शुरू होने की जानकारी मिल रही है। टिकटों की बात करें तो पीवीआर, ईडीएम, गाजियाबाद में पठान के टिकटों की एडवांस बुकिंग के प्राइस 340 रुपये बताए जा रहे हैं, जो 2डी स्‍क्रीन के लिए हैं। ऐसा लगता है कि टिकट की कीमत कुछ ज्‍यादा है, जो आमतौर पर पीवीआर ईडीएम में इतनी नहीं होती। गैजेट्स 360 हिंदी इस बात की पुष्टि नहीं करता है। 

यह फ‍िल्‍म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। लेकिन क्‍या इस फ‍िल्‍म को देखने के लिए लोगों को ज्‍यादा प्राइस चुकाने होंगे। खुद को क्रिटिक कहने वाले कमाल राशिद खान यानी केआरके ने इस बारे में एक ट्वीट किया था। 

उन्‍होंने दावा किया था कि कीमतों में 40 फीसदी तक बढ़ोतरी हो सकती है। केआरके ने लिखा, ‘पठान की एडवांस बुकिंग शुक्रवार से शुरू होने जा रही है। अब तक प्रदर्शक और निर्माता टिकट की कीमत के लिए लड़ रहे हैं। निर्माता ‘आदि' 5 दिनों के वीकेंड के दौरान अधिकतम कलेक्‍शन करने के लिए कीमत में 40 फीसदी की बढ़ोतरी करना चाहते हैं, जबकि प्रदर्शक सामान्य मूल्य ही रखना चाहते हैं।'

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »