Pathaan Advance Booking in India : भारत में इस दिन से शुरू होगी पठान की एडवांस बुकिंग

हिंदी, तमिल और तेलेगु में यह एडवांस बुकिंग 2D वर्जन के लिए की जाएगी। हिंदी में IMAX, 4DX, D BOX & ICE वर्जन के एडवांस टिकट भी 20 जनवरी से ही बुक किए जाएंगे।

Pathaan Advance Booking in India : भारत में इस दिन से शुरू होगी पठान की एडवांस बुकिंग

इस फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, डिंपल कपाड़िया, आशुतोष राणा और गौतम रोडे जैसे कलाकार किरदार निभा रहे हैं।

ख़ास बातें
  • 20 जनवरी से शुरू होगी पठान की एडवांस बुकिंग
  • भारत में दर्शक टिकट बुकिंग का कर रहे हैं इंतजार
  • पठान दुनियाभर में 25 जनवरी को रिलीज की जाएगी
विज्ञापन
शाहरुख खान की फ‍िल्‍म पठान (Pathaan) की भारत में एडवांस बुकिंग (Pathann Advance Booking in India) शुरू होने का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। पठान की विदेशों में एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। विदेशों में भी इस फ‍िल्‍म को लेकर अच्‍छा क्रेज नजर आ रहा है। ऐसे में भारत में एडवांस बुकिंग कब शुरू होगी, इसको लेकर फैंस इंतजार कर रहे हैं। उनका यह इंतजार अब खत्‍म होता हुआ दिखाई दे रहा है, क्‍योंकि पठान की भारत में एडवांस बुकिंग की डेट सामने आ गई है। 

यशराज फ‍िल्‍म्‍स की अपकमिंग फ‍िल्‍म की भारत में एडवांस बुकिंग 20 जनवरी से शुरू की जाएगी। फ‍िल्‍म के रिलीज होने के 5 दिन पहले पठान की एडवांस बुकिंग भारत में शुरू होगी। पीटीआई के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। 

इस फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, डिंपल कपाड़िया, आशुतोष राणा और गौतम रोडे जैसे कलाकार किरदार निभा रहे हैं। खबरें हैं कि सलमान खान भी पठान में स्पेशल अपीयरेंस देंगे। फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज किया जाएगा। 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यशराज फ‍िल्‍म्‍स में डिस्‍ट्रीब्‍यूशन के वाइस प्रेसिडेंट रोहन मल्‍होत्रा ने बताया कि 20 जनवरी से पठान की एडवांस बुकिंग भारत में शुरू होगी। हिंदी, तमिल और तेलेगु में यह एडवांस बुकिंग 2D वर्जन के लिए की जाएगी। हिंदी में IMAX, 4DX, D BOX & ICE वर्जन के एडवांस टिकट भी 20 जनवरी से ही बुक किए जाएंगे। उन्‍होंने यह भी कहा कि यशराज फ‍िल्‍म्‍स ‘स्पाई यूनिवर्स' की चौथी फिल्म को रिलीज करने के लिए बहुत उत्साहित है। वाईआरएफ इससे पहले ‘एक था टाइगर' और ‘टाइगर जिंदा है' के साथ-साथ ऋतिक रोशन की वॉर को रिलीज कर चुका है। 

इसके अलावा, आज ही पठान की ओटीटी रिलीज डेट का भी खुलासा हुआ है। दिल्‍ली हाई कोर्ट ने यशराज फिल्म्स को पठान की ओटीटी रिलीज के लिए कुछ बदलाव करने के निर्देश दिए। इसी दौरान फ‍िल्‍म की ओटीटी रिलीज का भी खुलासा हो गया। पता चला है कि फ‍िल्‍म को 25 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर स्‍ट्रीम करने से पहले दोबारा सेंसर बोर्ड से पास कराना होगा। यानी इस फ‍िल्‍म को ओटीटी पर 25 अप्रैल से स्‍ट्रीम किया जा सकता है और प्राइम वीडियो ने इसके ओटीटी राइट्स हासिल कर लिए हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »