• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • पाकिस्तानी सिंगर ने बेशर्म रंग गाने को बताया कॉपी, दोबारा विवाद में फंसी फिल्म पठान

पाकिस्तानी सिंगर ने बेशर्म रंग गाने को बताया कॉपी, दोबारा विवाद में फंसी फिल्म पठान

पठान फिल्म का गाना ‘बेशर्म रंग’ और इसमें एक्ट्रेस दीपिका की बिकिनी को लेकर कई संगठनों ने आपत्ति जताई थी

पाकिस्तानी सिंगर ने बेशर्म रंग गाने को बताया कॉपी, दोबारा विवाद में फंसी फिल्म पठान

पाकिस्तानी सिंगर सज्जाद अली ने शाहरुख खान की फिल्म पठाने के गाने बेशरम रंग पर चोरी का आरोप लगाया है।

ख़ास बातें
  • शाहरुख खान फिल्म ‘पठान’ को लेकर काफी समय से चर्चा में बने हुए हैं
  • सिंगर सज्जाद अली ने पठान के गाने को लेकर मेकर्स पर चोरी का आरोप लगाया है
  • बेशरम रंग सिंगर सज्जाद के एक पुराने गाने ‘अबके हम बिछड़े’ की कॉपी है
विज्ञापन
Besharam Rang Song Controversy:  बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान फिल्म ‘पठान' को लेकर काफी समय से चर्चा में बने हुए हैं। किंग खान की लंबे समय बाद इस फिल्म के जरिए बड़े स्क्रीन पर वापसी होने जा रही है। फैंस उन्हें इस एक्शन अवतार में देखने को बेताब हैं। कुछ समय से पठान का गाना भी विवादों में घिरा हुआ है। पहले इस गाने के नाम ‘बेशर्म रंग' और इसमें एक्ट्रेस दीपिका की बिकिनी के रंग को लेकर कई संगठनों ने आपत्ति जताते हुए इसे हिंदू भावना को ठेस पहुंचाने वाला कहा था। इसके बाद से फिल्म को बायकॉट और बैन की मांग जारी है। इसी गाने को लेकर एक और विवाद सामने आया है।

पठान फिल्म का गाना बेशर्म रंग एक बार फिर विवाद में फंस गया है। इस गाने पर चोरी का आरोप लगा है और यह आरोप पाकिस्तान के सिंगर सज्जाद अली ने लगाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सज्जाद अली ने इस गाने को लेकर पठान के मेकर्स पर चोरी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पठान का यह गाना उनके एक पुराने गाने ‘अबके हम बिछड़े'  की कॉपी है।
 

आपको बात दें की फिल्म पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह एक्शन बेस्ड फिल्म है, जिसमें दर्शकों को देशभक्ति भी देखने को मिलेगी। फिल्म की खास बात यह है कि इस में सलमान खान कैमियो करते नजर आएंगे। फिल्म में शाहरुख के साथ ही दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी मुख्य किरदार में हैं। इसमें एक बार फिर शाहरुख और दीपिका की केमिस्ट्री दर्शकों को देखने को मिलेगी। पठान के बाद शाहरुख फिल्म जवान और डंकी से भी अपने फैंस का मनोरंजन करते नजर आएंगे। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  2. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  3. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  4. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  5. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  6. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  7. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  10. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »