• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • ऑस्कर में होगा भारत बनाम पाकिस्तान, एक ही कैटेगरी में नॉमिनेट हुई 'छेलो शो' और 'जॉयलैंड'

ऑस्कर में होगा भारत बनाम पाकिस्तान, एक ही कैटेगरी में नॉमिनेट हुई 'छेलो शो' और 'जॉयलैंड'

अब, जब दोनों फिल्में एक ही कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड के लिए लड़ने जा रही है, तो देखना दिलचस्प होगा कि आखिर कौन बाजी मारता है।

ऑस्कर में होगा भारत बनाम पाकिस्तान, एक ही कैटेगरी में नॉमिनेट हुई 'छेलो शो' और 'जॉयलैंड'

Joyland को रिकॉर्ड 10 मिनट तक स्टैंडिंग ओविएशन मिला चुका है

ख़ास बातें
  • 5वें एकेडमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर) की 10 कैटेगरी की घोषणा की
  • Chhello Show और Joyland एक ही कैटेगरी में नॉमिनेट
  • पाकिस्तानी फिल्म को देश में रिलीज से पहले ही बैन का सामना करना पड़ा था
विज्ञापन
भारत की छेलो शो (Chhello Show) फिल्म को ऑस्कर (Oscars) के लिए नॉमिनेट किया गया है। वहीं, दूसरी ओर आलोचनाओं के घेरे में फंसी और अपने ही देश में बैन देख चुकी पाकिस्तानी फिल्म जॉयलैंड (Joyland) भी अब ऑस्कर के लिए चुनी जा चुकी है। दिलचस्प बात यह है कि भारत की छेलो शो और पाकिस्तान की जॉयलैंड दोनों एक ही कैटेगरी में शामिल है, जिससे अब यह मुकाबला और रोमांचक हो गया है।

गुरुवार को, 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर) की 10 कैटेगरी की घोषणा की। जॉयलैंड को 15 फिल्मों में से एक चुना गया। इस कैटेगरी में 92 देशों की फिल्में शामिल होती है। भारत की छेलो शो फिल्म भी इसी कैटेगरी में भारत नॉमिनेट की गई है। दोनों फिल्मों का एक ही कैटेगरी में शामिल होना मुकाबले को दोनों देशों के लिए बहुत अहम बना देगा। 

Chhello Show गुजराती फ‍िल्‍म है। छेल्लो शो नाम की बात करें, तो यह एक गुजराती शब्‍द है, जिसका मतलब होता है आखिरी शो। फ‍िल्‍म की कहानी एक 9 साल के बच्चे पर केंद्रित है। उसका नाम समय है। समय में दिल में सिनेमा बसता है। फ‍िल्‍म की कहानी महाराष्‍ट्र के सौराष्‍ट्र के चलाला गांव की बात कहती है।

वहीं, पाकिस्तानी फिल्म जॉयलैंड की बात करें, तो इस फिल्म को देश में रिलीज से पहले ही बैन का सामना करना पड़ा था। फिल्म में अत्यधिक आपत्तिजनक सीन्स का हवाला देकर इसे बैन कर दिया गया था। हालांकि, बाद में बैन को हटा लिया गया। फिल्म 19 नवंबर को पाकिस्तान में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को रिकॉर्ड 10 मिनट तक स्टैंडिंग ओविएशन मिला चुका है। 

अब, जब दोनों फिल्में एक ही कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड के लिए लड़ने जा रही है, तो देखना दिलचस्प होगा कि आखिर कौन बाजी मारता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  3. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  5. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  6. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  7. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  9. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »