JioHotstar स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म हुआ लॉन्च, JioCinema और Disney+ Hotstar का टाई-अप

कंपनी ने बताया कि नए स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर लगभग तीन लाख घंटे के कंटेंट के साथ ही स्पोर्ट्स इवेंट्स की लाइव कवरेज भी होगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 फरवरी 2025 17:30 IST
ख़ास बातें
  • इसमें JioCinema और Disney+ Hotstar को एक साथ लाया गया है
  • इस प्लेटफॉर्म का एक्सेस अभी फ्री रखा गया है
  • पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स की लोकप्रियता बढ़ी है

पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है

नया स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म JioHotstar शुक्रवार को लॉन्च किया गया है। इसमें JioCinema और Disney+ Hotstar को एक साथ लाया गया है। JioHotstar में दोनों ओवर-द-टॉप प्लेटफॉर्म्स का पूरा कंटेंट उपलब्ध होगा। इस पर JioCinema और Disney+ Hotstar के शो और मूवीज के अलावा विभिन्न इंटरनेशनल स्टूडियोज और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स से कंटेंट को भी दिखाया जाएगा। पिछले कुछ वर्षों में इंटरनेट के सस्ता होने के साथ स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। 

पिछले वर्ष Viacom18 और Star India के मर्जर के बाद ज्वाइंट वेंचर JioStar को बनाया गया था। JioStar ने एक प्रेस विज्ञप्ति में JioHotstar के लॉन्च की घोषणा की है। कंपनी ने बताया कि नए स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर लगभग तीन लाख घंटे के कंटेंट के साथ ही स्पोर्ट्स इवेंट्स की लाइव कवरेज भी होगी। JioCinema और Disney+ Hotstar के पास 50 करोड़ से अधिकक का यूजर बेस है जो दोनों प्लेटफॉर्म्स के यूजर्स को मिलाकर है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि इस यूजर बेस में दोनों प्लेटफॉर्म्स के एकाउंट रखने वाले यूजर्स की संख्या शामिल है या नहीं। 

JioHotstar का लोगो भी नया है। इस प्लेटफॉर्म का एक्सेस अभी फ्री रखा गया है। यूजर्स को इस पर मूवीज, शो या लाइव स्पोर्ट्स इवेंट देखने के लिए सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं होगी। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि क्या विशेष कंटेंट के लिए पेवॉल लगाई गई है या नहीं। इस स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर बिना रुकावट और बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए सब्सक्रिप्शन प्लान हैं। इसका मतलब है कि भुगतान करने वाले सब्सक्राइबर्स को विज्ञापन नहीं दिखाए जाएंगे और वे हाई रिजॉल्यूशन पर कंटेंट को स्ट्रीम कर सकेंगे। JioCinema और  Disney+ Hotstar के मौजूदा सब्सक्राइबर्स को ऑटोमैटिक तरीके से नए प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट किया जाएगा। 

कंपनी ने बताया है कि यूजर्स पहली बार लॉगिन करने पर अपने JioHotstar सब्सक्रिप्शन को सेट-अप कर सकेंगे। नए सब्सक्राइबर्स के लिए 149 रुपये से JioHotstar के प्लान शुरू होंगे। JioHotstar पर 10 भारतीय भाषाओं में कंटेंट उपलब्ध होगा। इस पर Disney, NBCUniversal Peacock, Warner Bros, Discovery HBO और Paramount से कंटेंट भी देखा जा सकेगा। कंपनी ने बताया है कि इस प्लेटफॉर्म पर इवेंट्स के इंटरनेशनल प्रीमियर्स को भी दिखाया जाएगा। इस प्लेटफॉर्म पर Sparks कहा जा रहा एक नया सेक्शन भी शुरू किया गया है। इसमें अलग फॉर्मेट्स के जरिए लोकप्रिय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स को दिखाया जाएगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  10. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  3. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  8. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  9. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  10. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.