• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Connect Trailer Release: नयनतारा की आगामी फिल्म ‘कनेक्ट’ ट्रेलर रिलीज, फिल्म में अनुपम खेर का दिखेगा अलग अंदाज

Connect Trailer Release: नयनतारा की आगामी फिल्म ‘कनेक्ट’ ट्रेलर रिलीज, फिल्म में अनुपम खेर का दिखेगा अलग अंदाज

Connect Trailer Release: नयनतारा की फिल्म कनेक्ट का ट्रेलर रिलीज हो गया है। हॉरर-थ्रिलर पर बेस्ड इस फिल्म के ट्रेलर को लोग खूब देख रहे हैं। फिल्म में अनुपम खेर और सत्यराज भी अहम किरदार में नजर आएंगे।

Connect Trailer Release:  नयनतारा की आगामी फिल्म ‘कनेक्ट’ ट्रेलर रिलीज, फिल्म में अनुपम खेर का दिखेगा अलग अंदाज

नयनतारा की आगामी फिल्म 'कनेक्ट' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये फिल्म 22 दिसंबर से सिनेमाघरों मे दिखाई जाएगी

ख़ास बातें
  • नयनतारा की फिल्म कनेक्ट का ट्रेलर रिलीज हो गया है
  • फिल्म में अनुपम खेर की भी अहम भूमिका
  • 'कनेक्ट' 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी
विज्ञापन
Connect Trailer Release:   नयनतारा की आने वाली फिल्म ‘कनेक्ट' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म कनेक्ट के इस ट्रेलर को बीते शुक्रवार को रिलीज किया गया है। अश्विन सरवनन द्वार डायरेक्टेड फिल्म का ट्रेलर काफी दमदार है। वहीं इसमें कई खूबसूरत सीन भी फिलमाए गए हैं। फिल्म में अनुपम खेर भी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो ‘कनेक्ट' तमिल की पहली ऐसी फिल्म है जो बिना किसी इंटरवल के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

फिल्म का ट्रेलर देख कर लगता है कि फिल्म थिएटर में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी। ट्रेलर रिलीज के बाद अब दर्शकों को इसके थिएटर में रिलीज होने का इंतजार है। फिल्म 22 दिसंबर से सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर में आप देख सकते हैं कि नयनतारा की बेटी है अम्मू। वहीं विनय अनके पति की भूमिका में नजर आ रहे हैं। सत्यराज उनके पिता के रोल में हैं। ट्रेलर में एक खुशहाल परिवार को दिखाया गया है। जिसके बाद लॉकडाउन की अनाउंसमेंट होती है और नयन तारा अपनी बेटी के साथ घर में फंस जाती हैं। वहीं उनकी बेटी किसी आत्मा से मिलना चाहती है। जिसके लिए वो प्रयास भी करती है। लेकिन गलती से वो किसी और आत्मा को आमंत्रित कर देती है।

जिसके बाद नयनतारा को ये पता चलता है उनकी बेटी पर किसी आत्मा का साया है। और वो अपनी बेटी को उन हालतों से निकालने की कोशिश करती दिखाई देती हैं। फिल्म में अनुपम खेर एक पुजारी की भूमिका में हैं, जो नयनतारा की बेटी पर से उस भूत को हटाने का सुझाव देते हैं।

आपको बता दें कि नयनतारा की विग्नेश शिवम के साथ ये दूसरी फिल्म कर चुकी हैं। वो पहले भी पति विग्नेश शिवम के निर्देशन में बनी फिल्म ‘काथू वाकुला रेंदु कधल' में काम करते हुए नजर आ चुकी हैं। सस्पेंस और थ्रिलर से सराबोर ‘कनेक्ट' के ट्रेलर में जबरदस्त म्यूजिक भी है। वही देखने से लग रहा है कि सिनेमेटोग्राफी भी कमाल की है।

नयनतारा के दूसरे प्रोजेक्ट की बात करें तो वो फिल्म ‘जवान' में भी नजर आएंगी। शाहरुख खान और नयनतारा की ये फिल्म 2 जून 2023 को रिलीज की जाएगी। जवान को एटली ने डायरेक्ट किया है। हाल ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों द्वारा खूब सराहना मिली।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  4. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  6. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  7. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  8. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  9. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  13. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  2. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  3. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  4. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  9. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  10. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »