National Cinema Day 2024: मात्र Rs. 99 में देखें Yudhra, Tumbbad, Stree 2, Transformers जैसी 21 हिट फिल्में!

विभिन्न टिकट प्लेटफॉर्म्स पर जाकर, या फिर सीधे थियेटर, मल्टीप्लेक्स की खिड़की से टिकट खरीद सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 सितंबर 2024 16:48 IST
ख़ास बातें
  • आज आप थियेटर में हिट फिल्मों को सिर्फ 99 रुपये में देख सकते हैं।
  • 4000 स्क्रीन इसमें शामिल हो रहे हैं।
  • PVR, INOX, Cinepolis, Movie Time, Delite जैसे सिनेमा प्लेयर्स शामिल।

आज यानी 20 सितंबर 2024 को नेशनल सिनेमा डे मनाया जा रहा है।

राष्ट्रीय सिनेमा दिवस (National Cinema Day) फिर से लौट आया है सिनेमा प्रेमियों के लिए खास फिल्में लेकर, वह भी सिर्फ 99 रुपये में। जी हां, आज यानी 20 सितंबर 2024 को नेशनल सिनेमा डे मनाया जा रहा है। जिसमें आप थियेटर में जाकर हिट फिल्मों को सिर्फ 99 रुपये की टिकट पर देख सकते हैं। मूवी प्रेमियों के लिए यह दिन बेहद खास हो जाता है जिसमें वो अपनी फेवरेट फिल्में सस्ते में देख सकते हैं। इस साल भारत में 4000 स्क्रीन इसमें शामिल हो रहे हैं। 

क्या है नेशनल सिनेमा डे?
नेशनल सिनेमा डे (National Cinema Day) दरअसल एक वार्षिक ईवेंट है जो कि  मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (Multiplex Association of India (MAI) द्वारा आयोजित किया जाता है। PVR, INOX, Cinepolis, Miraj, Movie Time, और Delite जैसे सिनेमा प्लेयर्स इसमें शामिल हो रहे हैं। इस ईवेंट का मकसद सिनेमा लवर्स को एक ऐसा मौका उपलब्ध करवाना है जब वे अफॉर्डेबल प्राइस में अपनी फिल्में थियेटर में जाकर देख सकते हैं। साल 2024 में यानी आज 20 सितंबर को इसकी तीसरी वर्षगांठ है। इससे पहले हुए 2 आयोजन भी बेहद सफल रहे हैं। 

नेशनल सिनेमा डे एक तरह से आपको आपके परिवार के साथ करीब लाने का बहाना भी बन जाता है। जिसमें आप फैमिली के साथ डिस्काउंटेड प्राइस पर फेवरेट फिल्में सिनेमा हॉल में जाकर देख सकते हैं। 

Rs 99 में कैसे देखें फिल्म?
Advertisement
नेशनल सिनेमा डे (National Cinema Day) पर 99 रुपये में फिल्म देखने का मौका बिल्कुल न चूकें। इस दिन आप विभिन्न टिकट प्लेटफॉर्म्स पर जाकर फिल्म का टिकट खरीद सकते हैं, या फिर सीधे थियेटर, मल्टीप्लेक्स की खिड़की पर जाकर भी टिकट खरीद सकते हैं। लेकिन इससे पहले यह चेक कर लें कि आप जिस सिनेमा हॉल में फिल्म देखने जा रहे हैं, वह नेशनल सिनेमा डे ईवेंट में हिस्सा ले रहा है या नहीं। क्योंकि चुनिंदा थियेटर्स इसमें हिस्सा लेते हैं। 

नेशनल सिनेमा डे पर कौन सी फिल्में देख पाएंगे?
Advertisement
यहां पर हम आपको उन फिल्म्स की लिस्ट बताने जा रहे हैं जो नेशनल सिनेमा डे के अवसर पर आप सस्ते में देख सकते हैं- युधरा (Yudhra)
कहां शुरू कहां खत्म (Kahan Shuru Kahan Khatam)
Advertisement
नवरा माजा नवसाचा -2 (Navra Maza Navsacha – 2)
सच्चा सूरमा (Sucha Soorma)
नेवर लेट गो (Never Let Go)
ट्रांसफॉर्मर्स वन (Transformers One)
Advertisement
दी बकिंघम मर्डर्स (The Buckingham Murders)
अरदास सरबत दे भले दी (Ardaas Sarbat De Bhale Di)
वीर ज़ारा (Veer Zaara)
तुम्बाड (Tumbbad)
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.