• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • सन्नी देओल ने 'चुप' से मचाया धमाल, 10 मिनट में हो गए 10 शहरों के टिकट बुक, शुक्रवार को इन 3 फिल्मों के साथ होगी रिलीज

सन्नी देओल ने 'चुप' से मचाया धमाल, 10 मिनट में हो गए 10 शहरों के टिकट बुक, शुक्रवार को इन 3 फिल्मों के साथ होगी रिलीज

बबली बाउंसर (Babli Bouncer): इस फिल्म में तमन्ना भाटिया मुख्य किरदार में हैं। सौरभ शुक्ला, अभिषेक बजाज और साहिल वैद स्टारर फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी + हॉटस्टार पर 23 सितंबर  को रिलीज होगी।

सन्नी देओल ने 'चुप' से मचाया धमाल, 10 मिनट में हो गए 10 शहरों के टिकट बुक, शुक्रवार को इन 3 फिल्मों के साथ होगी रिलीज

Photo Credit: Instagram/dqsalmaan

Chup Film पब्लिक फ्रीव्यू कही जा रही है। इस फिल्म के 10 शहरों की टिकट सिर्फ 10 मिनट में ही बुक हो गईं थी।

ख़ास बातें
  • सनी देओल की चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट 23 सितंबर को रिलीज होने वाली है।
  • बबली बाउंसर (Babli Bouncer) फिल्म में तमन्ना भाटिया मुख्य किरदार में हैं।
  • धोखा: द राउंड कॉर्नर (Dhokha: Round D Corner) 23 सितंबर को आएगी।
विज्ञापन
हिंदुस्तान में हर शुक्रवार किसी न किसी फिल्म की किस्मत लिखी जाती है। ये शुक्रवार भी कुछ ऐसा ही खास होने वाला है, क्योंकि सनी देओल की चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट (Chup: Revenge of the Artist) से लेकर आर माधवन की माधवन की धोखा: द राउंड कॉर्नर (Dhokha: Round D Corner) और ओटीटी पर बबली बाउंसर (Babli Bouncer) जैसी कई फिल्में आने वाली हैं।

चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट (Chup: Revenge of the Artist): में बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के साथ साउथ एक्टर दुलकीर सलमान, श्रेया धनवंतरी और पूजा भट्ट भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया था, अब यह फिल्म 23 सितंबर के दिन रिलीज होने वाली है। आर.बाल्की क्रिटिक्स से पहले अपनी फिल्म को जनता को फ्री में दिखा रहे हैं जो कि चुप पब्लिक फ्रीव्यू कही जा रही है। इस फिल्म के 10 शहरों की टिकट सिर्फ 10 मिनट में ही बुक हो गईं थी। यह फ्रीव्यू आज यानी कि 20 सितंबर को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, लखनऊ, बैंगलोर और हैदराबाद समेत देश के 10 शहरों में हो रहा है। मेकर्स ने 19 सितंबर को बुक माय शो ऐप के जरिए फ्री व्यू शोज की टिकट बुकिंग शुरू की थी और सिर्फ 10 मिनट में ही सारी टिकट बुक हो गईं।

बबली बाउंसर (Babli Bouncer): इस फिल्म में तमन्ना भाटिया मुख्य किरदार में हैं। सौरभ शुक्ला, अभिषेक बजाज और साहिल वैद स्टारर फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी + हॉटस्टार पर 23 सितंबर  को रिलीज होगी। इस फिल्म का ट्रेलर सभी को पसंद आया है। मधुर भंडारकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बेसर्बी से इंतजार किया जा रहा है।

धोखा: द राउंड कॉर्नर (Dhokha: Round D Corner): में आर माधवन, अपारशक्ति खुराना, दर्शन कुमार और अभिनेत्री खुशाली कुमार मुख्य किरदार में हैं। इस फिल्म से भूषण कुमार की बहन खुशाली अपना बॉलीवुड डेब्यू भी कर रही हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और यह फिल्म 23 सितंबर को रिलीज होने वाली है।

अवतार (Avatar): 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' इस साल की सबसे बड़ी और शानदार हॉलीवुड फिल्म कुछ दिनों में सिनेमाघरों में एंट्री लेने वाली है। जेम्स कैमरून के डायरेक्शन में बनी 'अवतार' का सभी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और यह 23 सितंबर को रिलीज होगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  2. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  3. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  4. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  5. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  7. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  8. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  9. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »