• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'Mission Majnu' पाकिस्तान में हो रही है खूब ट्रोल, जानें क्या है वजह?

सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'Mission Majnu' पाकिस्तान में हो रही है खूब ट्रोल, जानें क्या है वजह?

एक यूजर ने ट्वीट में 'मिशन मजनू' के एक सीन का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा को मस्जिद में किसी से बात करते दिखाया गया है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'Mission Majnu' पाकिस्तान में हो रही है खूब ट्रोल, जानें क्या है वजह?

Mission Majnu एक स्पाई-थ्रिलर फ‍िल्‍म है, जिसकी कहानी एक रॉ एजेंट के इर्द-गिर्द घूमती है

ख़ास बातें
  • Mission Majnu का ट्रेलर पाकिस्तान में रिलीज हुआ
  • गलत उर्दू भाषा के लिए पाकिस्तानी आवाम नाराज
  • ट्विटर पर मिल रहे हैं रिएक्शन
विज्ञापन
Mission Majnu फिल्म के ट्रेलर को पाकिस्तान में रिलीज कर दिया गया है। बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने के साथ ही इसमें मौजूद कुछ गलतियों के लिए फिल्म और बॉलीवुड को पाकिस्तान में जमकर ट्रोल किया जा रहा है। फिल्म 'मिशन मजनू' के कई सीन्स में उर्दू भाषा के शब्दों की कथित तौर पर गलत स्पेलिंग लिखी है। पाकिस्तानी आवाम ने सोशल मीडिया पर फिल्म के सीन के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं और बताया है कि या तो इनकी स्पेलिंग गलत है या उर्दू वाक्यों का गलत अनुवाद हुआ है।

Mission Majnu के ट्रेलर के पाकिस्तान में रिलीज होने के बाद से ट्विटर पर पाकिस्तानी आवाम फिल्म के निर्देशकों और बॉलीवुड को खूब ट्रोल कर रही है। लोगों ने कई सीन के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए दिखाया है कि उनमें या तो शब्दों को गलत तरीके से लिखा है या भाषा का अनुवाद गलत हुआ है।

एक यूजर ने ट्वीट में 'मिशन मजनू' के एक सीन का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा को मस्जिद में किसी से बात करते दिखाया गया है। यहां एक साइन बोर्ड लगा है, जिसपर उर्दू लिखी है। शेयर करने वाले यूजर का कहना है कि यहां गलत शब्द लिखे गए हैं। 
 

एक यूजर ने फिल्म के एक और सीन को शेयर किया है, जिसमें पाकिस्तानी ट्रेन को दिखाया गया है। ट्रेन के गेट के पास उर्दू में 'प्रवेश' लिखा है, लेकिन इसकी कथित तौर पर स्पेलिंग गलत है। यूजर ने लिखा, 'हमारे क्रिकेटर का मजाक उड़ाते रहे और खुद ये हाल है।' 
 

एक अन्य यूजर ने ट्वीट किया, 'प्रोड्यूसर के पास दो डॉलर और एक सपना था। उसने कुछ नहीं सोचा, खाली दिमाग और वाइब्ज के साथ फिल्म बना दी।'
 

आप अन्य ट्वीट्स को नीचे देख सकते हैं:
 
 
 

Mission Majnu एक स्पाई-थ्रिलर फ‍िल्‍म है, जिसकी कहानी एक रॉ एजेंट के इर्द-गिर्द घूमती है। दावा है कि यह फिल्म वास्तविक घटनाओं पर आधारित है। इस फ‍िल्‍म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​एक भारतीय खुफिया ऑपरेटिव की भूमिका में हैं, जिनकी नजर पाकिस्‍तान की परमाणु बम बनाने वाली फैसिलिटी पर है। फ‍िल्‍म की कहानी 1970 के दशक में सेट की गई है। रश्मिका मंदाना फिल्म में उनकी पत्नी की भूमिका में हैं। पूरी फ‍िल्‍म पाकिस्‍तान और वहां की सरकार द्वारा बनाए जा रहे परमाणु बम पर बेस्‍ड है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »