• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Mission Majnu : सिद्धार्थ मल्होत्रा रश्मिका मंदाना की फ‍िल्‍म इस OTT पर होगी रिलीज, ट्रेलर देख भड़के पाकिस्‍तानी

Mission Majnu : सिद्धार्थ मल्होत्रा-रश्मिका मंदाना की फ‍िल्‍म इस OTT पर होगी रिलीज, ट्रेलर देख भड़के पाकिस्‍तानी

Mission Majnu OTT Release : फ‍िल्‍म का ट्रेलर यूट्यूब पर रिलीज हो गया है, लेकिन यह ट्रेलर पड़ोसी देश पाकिस्‍तान के लोगों को पसंद नहीं आ रहा।

Mission Majnu : सिद्धार्थ मल्होत्रा-रश्मिका मंदाना की फ‍िल्‍म इस OTT पर होगी रिलीज, ट्रेलर देख भड़के पाकिस्‍तानी

Mission Majnu OTT Release : इस फ‍िल्‍म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​एक भारतीय खुफिया ऑपरेटिव की भूमिका में हैं, जिनकी नजर पाकिस्‍तान की परमाणु बम बनाने वाली फैसिलिटी पर है।

ख़ास बातें
  • 20 जनवरी को रिलीज हो रही है मिशन मजनू
  • सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना हैं लीड रोल में
  • यह फ‍िल्‍म नेटफ्लिक्‍स पर रिलीज हो रही है
विज्ञापन
Mission Majnu OTT Release Date : बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना स्टारर मिशन मजनू (Mission Majnu) 20 जनवरी 2023 को रिलीज हो रही है। यह फ‍िल्‍म ओटीटी प्‍लेटफॉर्म नेटफ्लिक्‍स (Netflix) पर रिलीज हो रही है। यह एक स्पाई-थ्रिलर फ‍िल्‍म है, जिसकी कहानी एक रॉ एजेंट के इर्द-गिर्द घूमती है। दावा है कि यह फिल्म वास्तविक घटनाओं पर आधारित है। फ‍िल्‍म का ट्रेलर यूट्यूब पर रिलीज हो गया है, लेकिन यह ट्रेलर पड़ोसी देश पाकिस्‍तान के लोगों को पसंद नहीं आ रहा।   

इस फ‍िल्‍म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​एक भारतीय खुफिया ऑपरेटिव की भूमिका में हैं, जिनकी नजर पाकिस्‍तान की परमाणु बम बनाने वाली फैसिलिटी पर है। फ‍िल्‍म की कहानी 1970 के दशक में सेट की गई है। रश्मिका मंदाना फिल्म में उनकी पत्नी की भूमिका में हैं। पूरी फ‍िल्‍म पाकिस्‍तान और वहां की सरकार द्वारा बनाए जा रहे परमाणु बम पर बेस्‍ड है। 

इस फिल्म की रिलीज डेट कई बार टाली जा चुकी है। आखिरकार 20 जनवरी 2023 की डेट फाइनल हुई है। मिशन मजनू नेटफ्लिक्‍स पर रिलीज होगी। पहले कहा जा रहा था कि फ‍िल्‍म जून महीने में रिलीज होगी। फ‍िल्‍म का निर्देशन शांतनु बागची ने किया है। इसमें कुमुद मिश्रा, मीर सरवर, परमीत सेठी, शारिब हाशमी और जाकिर हुसैन जैसे कलाकार भी भूमिका निभा रहे हैं। 



सोशल मीडिया पर पाकिस्‍तानी यूजर्स Mission Majnu के ट्रेलर पर अपनी खीझ निकालते हुए नजर आ रहे हैं। वह पाकिस्‍तान को भारत से ज्‍यादा पावरफुल बता रहे हैं। भारत और पाकिस्‍तान के बीच हुए युद्धों की बात भी इस फ‍िल्‍म के बहाने सोशल मीडिया पर की जा रही है।  
 
 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »