• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Leo Box Office Collection Day 10: विजय की फिल्म लियो पहुंची 280 करोड़ के पास! जानें अब तक कितने कमाए

Leo Box Office Collection Day 10: विजय की फिल्म लियो पहुंची 280 करोड़ के पास! जानें अब तक कितने कमाए

अभी तक लियो की कमाई का आंकड़ा 271.9 करोड़ रुपये हो चुका है।

Leo Box Office Collection Day 10: विजय की फिल्म लियो पहुंची 280 करोड़ के पास! जानें अब तक कितने कमाए

अभी तक लियो की कमाई का आंकड़ा 271.9 करोड़ रुपये हो चुका है।

ख़ास बातें
  • लियो का 9वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 7.65 करोड़ रुपये रहा।
  • पहले हफ्ते के पूरा होने तक यह 264 करोड़ रुपये कमा चुकी थी।
  • फिल्म एक्शन से भरपूर है।
विज्ञापन
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय की फिल्म लियो (Leo) बॉक्स ऑफिस पर लगातार धुँआधार कमाई कर रही है। फिल्म 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आई थी जिसने 2 दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। लोकेश कनगराज निर्देशित लियो अभी बॉक्स ऑफिस पर जमकर पैसे बटोर रही है। फिल्म की रिलीज को 9 दिन बीत चुके हैं और इसकी कमाई अभी भी करोड़ों में जारी है। आइए जानते हैं 9वें दिन फिल्म ने कितनी कमाई की है। साथ ही 10वें दिन इसकी कमाई कहां तक जा सकती है, ये भी बताते हैं। 

लियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में झंडे गाड़ रही है। यह मूवी पूरे भारत में अच्छी खासी कमाई कर रही है। खासकर तमिल और तेलुगू में फिल्म का कलेक्शन जबरदस्त है। लियो ने पहले दिन ही 64 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया था। पहले हफ्ते के पूरा होने तक यह 264 करोड़ रुपये कमा चुकी थी। अब इसकी रिलीज को 9 दिन पूरे हो चुके हैं। Sacnilk के अनुसार लियो का 9वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 7.65 करोड़ रुपये रहा। दसवें दिन भी फिल्म इससे ज्यादा कलेक्शन कर सकती है। 

अभी तक लियो की कमाई का आंकड़ा 271.9 करोड़ रुपये हो चुका है। इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk का अनुमान है कि लियो की दसवें दिन की कमाई 12 करोड़ के लगभग तक जा सकती है। ऐसे में फिल्म 280 करोड़ के आंकड़े को पार कर सकती है। फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा है। फिल्म को हिंदी, तेलुगू और कन्नड़ में भी रिलीज किया गया है। 

फिल्म में थलापति विजय के अलावा संजय दत्त, तृषा, प्रिया आनंद, अर्जुन, मैडोना सेबस्टियन और गौतम वासुदेव मेनन जैसे कलाकारों ने अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। फिल्म को निर्देशक लोकेश कनगराज के अलावा रत्न कुमार और धीरज वैद्य ने भी लिखा है। इससे पहले लोकेश कनगराज और विजय की जोड़ी फिल्म मास्टर में एकसाथ देखी गई थी। फिल्म एक्शन से भरपूर है। कहानी में विजय को एक कैफे मालिक पार्थिबिन दिखाया गया है। जो शांति से एक कैफे चलाता है। एक दिन उसके कैफे पर हमला होता है जिसके बाद उसकी जिंदगी में बहुत उथल पुथल मच जाती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  4. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  5. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  6. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  8. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  9. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  10. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »