Kapil Sharma की फिल्म Zwigato मार्च में इस दिन होगी रिलीज! जानें कहानी और सब कुछ

ज्विगाटो को अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने बनाया है।

Kapil Sharma की फिल्म Zwigato मार्च में इस दिन होगी रिलीज! जानें कहानी और सब कुछ

Photo Credit: Twitter/teaser shared by Nandita Das

Zwigato में कपिल शर्मा के साथ शहाना गोस्वामी भी लीड रोल में होंगी।

ख़ास बातें
  • ज्विगाटो 17 मार्च को सिनेमाघरों में पहुंच रही है।
  • इस फिल्म की कहानी आम जिंदगी से जुड़ी है।
  • ज्विगाटो को अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने बनाया है।
विज्ञापन
कॉमेडी शो से सबको हंसाने वाले कपिल शर्मा बड़े पर्दे पर एक बार फिर से वापसी कर रहे हैं। उनकी फिल्म ज्विगाटो (Zwigato) इन दिनों चर्चा में है। इस फिल्म को नंदिता दास ने डायरेक्ट किया है। साथ ही वह इस फिल्म की को-प्रड्यूसर भी हैं और राइटर भी। फिल्म का ट्रेलर 4 महीने पहले ही रिलीज किया जा चुका है। अब ये फिल्म मार्च में सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। कॉमेडी से सबको हंसाने वाले कपिल शर्मा इस फिल्म के जरिए कुछ अलग ही कहानी लेकर आए हैं। इसके बारे में पूरी डिटेल्स हम आपको बताते हैं। 

कपिल शर्मा की फिल्म ज्विगाटो की रिलीज डेट 17 मार्च 2023 तय की गई है। यह कपिल शर्मा की तीसरी फिल्म है जो काफी समय के बाद आ रही है। इससे पहले उनकी फिल्म किस किस को प्यार करूं आई थी जो एक कॉमेडी फिल्म थी। फिर वह फिरंगी में नजर आए और अब वो ज्विगाटो में लीड रोल कर रहे हैं। मगर Zwigato की कहानी बिल्कुल हटकर है। इसमें कपिल शर्मा एक फूड डिलीवरी करने वाले व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म का ट्रेलर 19 सितंबर 2022 को रिलीज किया गया था। 

Zwigato में कपिल शर्मा के साथ शहाना गोस्वामी भी लीड रोल में होंगी। इस फिल्म की कहानी आम जिंदगी से जुड़ी है। जिसमें एक फूड डिलीवरी करने वाले व्यक्ति की रोजमर्रा की जिंदगी, उसकी मुश्किलें, उसका परिवार और उससे जुड़े दूसरे लोगों के साथ उसके रिश्तों को दिखाया गया है। भले ही कपिल शर्मा कॉमेडी जॉनर से जुड़े हैं लेकिन फिल्म ज्विगाटो की कहानी (film Zwigato story) बिल्कुल हटकर है। फिल्म में हल्केपन के साथ जिंदगी की गंभीरता भी देखने को मिलेगी। नंदिता दास ने इसका इशारा फिल्म की रिलीज डेट टीजर के साथ भी दिया है। उन्होंने ट्विटर हैंडल पर फिल्म का रिलीज डेट टीजर शेयर किया है। 

ज्विगाटो को अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने बनाया है। इसके टीजर के साथ लिखा गया है (हिंदी में अनुवादित)- साल का सबसे प्रतीक्षित ऑर्डर आखिरकार आ रहा है। ज्विगाटो 17 मार्च को सिनेमाघरों में पहुंच रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह नौकरी से निकाले गए एक फ्लोर मैनेजर की कहानी है जो कि भुवनेश्वर में एक फैक्ट्री में काम करता था। महामारी की वजह से उसकी नौकरी चली जाती है और वह फूड डिलीवरी का काम शुरू करता है। इस दौरान जिंदगी की किन चुनौतियों से वह गुजरता है और जिंदगी से वह क्या नए सबक सीखता है, यह ज्विगाटो को देखने के बाद ही पता लग पाएगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  3. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  4. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  6. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  8. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  9. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »