• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Joram OTT Release: मनोज बाजपेयी की अवॉर्ड विनिंग फिल्म अब इस OTT पर रिलीज, जानें डिटेल्स

Joram OTT Release: मनोज बाजपेयी की अवॉर्ड विनिंग फिल्म अब इस OTT पर रिलीज, जानें डिटेल्स

एक्टर ने इसकी ओटीटी रिलीज की जानकारी सोशल मीडिया हैंडल पर भी दी है। 

Joram OTT Release: मनोज बाजपेयी की अवॉर्ड विनिंग फिल्म अब इस OTT पर रिलीज, जानें डिटेल्स

Joram को OTT पर रिलीज कर दिया गया है।

ख़ास बातें
  • यह ऑस्कर लाइब्रेरी के परमानेंट कोर कलेक्शन का हिस्सा बन चुकी है।
  • फिल्म को देवाशीष मखीजा ने डायरेक्ट किया है।
  • स्मिता तांबे और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी अहम भूमिका में हैं।
विज्ञापन
मनोज बाजपेयी की चर्चित फिल्म जोरम (Joram) अब OTT पर रिलीज कर दी गई है। थियेटर्स में यह फिल्म 8 दिसंबर 2023 को आई थी। फिल्म को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काफी सराहना मिली। यहां तक कि लीड रोल प्ले करने वाले एक्टर मनोज बाजपेयी को इस फिल्म के लिए क्रिटिक्स कैटिगरी में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला। वहीं जोरम को भी क्रिटिक्स कैटिगरी में बेस्ट मूवी का अवॉर्ड मिला। देवाशीष मखीजा निर्देशित इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के अलावा स्मिता तांबे और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी अहम भूमिका में हैं। आइए आपको बताते हैं आप इसे किसी ओटीटी पर देख सकते हैं।

Joram को OTT पर रिलीज कर दिया गया है। इसे आप Amazon के स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो (Prime Video) पर देख सकते हैं। हालांकि मूवी फ्री में नहीं देखी जा सकती है। इसके लिए आपको प्राइम वीडियो से इसे खरीदना होगा। यानी कि रेंट पर लेना होगा। फिल्म को जी स्टूडियोज ने बनाया है। एक्टर ने इसकी ओटीटी रिलीज की जानकारी सोशल मीडिया हैंडल पर भी दी है। 
जोरम की कहानी (Story Of Joram)
जोरम की कहानी की बात करें तो यह एक सर्वाइवल फिल्म है जिसमें मनोज बाजपेयी लीड रोल में हैं। उन्होंने बिहार के रहने वाले एक शख्स का किरदार निभाया है जो अपना गांव छोड़कर मुंबई जैसे बड़े शहर में आया है। लेकिन उस पर अपनी पत्नी के कत्ल का इलजाम लग जाता है। फिर वो अपनी नवजात बच्ची को बचाने के लिए दौड़ता है। अपनी नवजात बच्ची की जिंदगी को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। वह उसके लिए लड़ाई लड़ता है। इस लड़ाई में उसे न जाने कितनी ही मुश्किलों का सामना करना पड़ता है लेकिन उसका हौसला दर्शक को उसके लिए ताली बजाने पर मजबूर कर देता है। 

जोरम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में कोई कमाल नहीं कर पाई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने महज 40 लाख रुपये की कमाई की थी। लेकिन फिल्म को तारीफ खूब मिली, और यह ऑस्कर लाइब्रेरी के परमानेंट कोर कलेक्शन का हिस्सा बन चुकी है। फिल्म अब प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. itel City 300 5G लॉन्च, 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ नए कलर वेरिएंट
  2. मैं लैब्राडोर नहीं बनना चाहता, सैम ऑल्टमैन का एलन मस्क को जवाब, इंसानों पर रहना चाहिए AI का कंट्रोल
  3. Philips TAB4304/94 साउंडबार, 3 ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Havells लाया भारत का पहला एजेंटिक AI सीलिंग फैन, बातों को समझेगा और फिर देगा हवा
  5. ₹15000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, विजय सेल्स पर हो रही बचत
  6. फैक्टरी भी चला सकता है AI? भारत में Siemens ने लॉन्च किया Eigen Engineering Agent 
  7. Mahindra XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंग
  8. Nvidia में नहीं होगी Jensen Huang की वापसी, कंपनी कर रही नए CEO की तलाश
  9. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. 7,000mAh बैटरी वाले Motorola Edge 70 Neo की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, स्पेसिफिकेशन्स भी आए सामने
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »