James Cameron की ‘अवतार 2’ ने दुनियाभर में कमाए 7 हजार 355 करोड़, भारत में फिल्म का कलेक्शन 300 करोड़ के पार

अवतार 2 ने वर्ल्डवाइड लेवल पर 7355 हजार करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। अवतार: द वे ऑफ वॉटर ने फिल्म ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर को पछाड़ते हुए साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के लिस्ट में पांचवें नंबर पर शामिल हो गई है।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 दिसंबर 2022 20:45 IST
ख़ास बातें
  • अवतार 2 ने वर्ल्डवाइड लेवल पर 7355 हजार करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है
  • भारत में अवतार 2 ने लगभग 300 करोड़ का बिजनेस कर लिया है
  • अवतार: द वे ऑफ वॉटर साल की पांचवी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है

अवतार: द वे ऑफ वॉटर शानदार प्रदर्शन के बाद फिल्म ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर को पछाड़ते हुए साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर शामिल हो गई है।

Avatar The Way Of Water: अवतार: द वे ऑफ वॉटर  ने अपने रिलीज से ताबड़तोड़ कमाई का सिलसिला शुरू कर दिया था। 16 दिसंबर को रिलीज इस फिल्म अवतार 2 ने भारत में अपने ओपनिंग डे पर 40.30 करोड़ की कमाई कर सब को हैरान कर दिया। फिल्म ने अपने रिलीज के दूसरे वीकेंड पर भी जबरदस्त कमाई की थी। वहीं अब अवतार: द वे ऑफ वॉटर ने वर्ल्डवाइड लेवल पर 7,355 हजार करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। अवतार 2 ने अमेरिका के बाहर तकरीबन 4976 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं चीन में इसका करोबार टॉप पर रहा। भारत ने इसकी कमाई में लगभग 300 करोड़ का योगदान दिया। अमेरिका और कनाडा में अवतार 2 ने 2379 करोड़ की कमाई की है। अवतार: द वे ऑफ वॉटर ने इस तरह के शानदार प्रदर्शन के बाद फिल्म ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर को पछाड़ते हुए साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में पांचवे नंबर पर शामिल हो गई है।
 
खबरों के मुताबिक कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों की वजह से पिछले हफ्ते में चीन में इसकी कमाई के आंकड़ों में 55 प्रतिशत की गिरावट आई है। कोरिया में फिल्म ने 438 करोड़ के कलेक्शन के साथ फ्रांस को पीछे छोड़ते हुए दूसरे नंबर पर अपनी जगह बना ली है। वहीं फ्रांस में अवतार: द वे ऑफ वॉटर  ने 433 करोड़ रुपए कमाए हैं। जबकि भारत में ये फिल्म ने अबतक 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चौथे स्थान पहुंच गई है। फिल्म ने जर्मनी में अब तक 295 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
है।
 
रिपोर्ट्स की मानें तो अवतार: द वे ऑफ वॉटर ने वर्ल्डवाइड लेवल पर 7355 हजार करोड़ रुपये का कलेक्शन कर फिल्म ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर को पीछे छोड़ दिया है। रेयान कूगलर द्वारा निर्देशित इस फिल्म के इस सीक्वल ने वर्ल्डवाइड लेवल पर 6632 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर अभी भी सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। साल 2018 में रिलीज फिल्म ब्लैक पैंथर के बाद इसके सीक्वल को चीन के सिनेमाघरों में रिलीज पर रोक लगा दी गई थी। जो आमतौर पर हॉलीवुड फिल्मों के कमाई का एक बड़ा जरिया माना जाता है। 
Advertisement

रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म अवतार 2 अमेरिका में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने क्रिसमस के मौके पर 244 करोड़ कमाए। जेम्स कैमरून ने कहा था कि अवतार 2 को रिकॉर्ड बनाने के इसे तीसरी या चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनना होगा। हालांकि अभी उनकी फिल्म टाइटैनिक और जेजे अबराम की स्टार वार्स ने वो जगह ले रखी है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  2. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  3. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  4. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  9. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  2. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  3. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  5. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  6. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  7. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  8. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  9. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  10. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.