• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Cirkus Box Office Collection Day 3 : रणवीर सिंह की ‘सर्कस’ पड़ी सुस्‍त, जानें कैसा कारोबार कर रही फ‍िल्‍म

Cirkus Box Office Collection Day 3 : रणवीर सिंह की ‘सर्कस’ पड़ी सुस्‍त, जानें कैसा कारोबार कर रही फ‍िल्‍म

ऐसा लगता है कि रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ दर्शकों पर कोई जादू नहीं कर पा रही है।

Cirkus Box Office Collection Day 3 : रणवीर सिंह की ‘सर्कस’ पड़ी सुस्‍त, जानें कैसा कारोबार कर रही फ‍िल्‍म

रणवीर सिंह की फिल्म ने अपने पहले वीकेंड तक करीब 20 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया है।

ख़ास बातें
  • सर्कस का 3 दिन का ओवरऑल कलेक्‍शन रहा निराशाजनक
  • 23 दिसंबर को रिलीज सर्कस ने अपने पहले वीकेंड में कमाए 20 करोड़
  • इस बार नहीं चला दर्शकों पर रोहित शेट्टी क‍ी कॉमेडी का जादू
विज्ञापन
Cirkus Box Office Collection Day 3 : रोहित शेट्टी की फ‍िल्‍में बॉक्‍स ऑफ‍िस पर बेहतरीन प्रदर्शन करती आई हैं, लेकिन सर्कस इस पर खरी उतरती हुई दिखाई नहीं दे रही। फिल्म अपने पहले वीकेंड में ही फीकी पड़ती नजर आ रही है। 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फ‍िल्‍म ने वो कमाई नहीं है, जिसकी उम्‍मीद इंडस्‍ट्री ने लगाई थी। यह हाल तब है जब फ‍िल्‍म क्रिसमस से ठीक पहले रिलीज हुई है और लोग छुट्टियों के मूड में हैं।  

रणवीर सिंह और जैकलीन फर्नांडिस स्टारर फिल्म सर्कस अपनी रिलीज के पहले वीकेंड में ही कमजोर दिखाई दे रही है। इस फिल्म को वीकेंड और छुट्टियों का भी कोई खास फायदा होता नहीं दिखा। फिल्म के अब तक के निराशाजनक परिणाम को देखते हुए लग रहा है कि इस बार रोहित शेट्टी अपने दर्शकों का मनोरंजन करने में नाकाम रहे। रिलीज से अब तक इस फिल्म ने सिर्फ 20.10 करोड़ रुपये की कमाई की है।
 
 

23 दिसंबर को रिलीज इस फिल्म ने अपने ओपनिंग वाले दिन 6.25 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे दिन शनिवार को फ‍िल्‍म ने 6.40 करोड़ रुपए की ही कमाई की। 25 दिसंबर यानी रविवार वाले दिन भी इसने सिर्फ 7.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन ही किया। कुल मिलाकर यह फिल्म पहले वीकेंड में सिर्फ 20.10 करोड़ रुपये का ही बिजनेस कर पाई है।

रणवीर सिंह इससे पहले भी रोहित शेट्टी के साथ 2 फिल्मों में काम कर चुके हैं। सर्कस एक से बढ़कर एक कॉमेडी कलाकारों के होने के बावजूद दर्शकों को हंसाने में असफल रही है। ये साल रणवीर सिंह के लिए कुछ खास नहीं रहा।  उनकी फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार' बॉक्‍स ऑफ‍िस पर कुछ दमदार नहीं कर पाई और अब ‘सर्कस' भी फीकी पड़ रही है।  आपको बता दें कि इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ वरुण शर्मा, पूजा हेगड़े, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा सहित कई और कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  2. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  4. आपकी UPI पेमेंट रहेगी बिल्कुल फ्री! P2P ट्रांजैक्शन पर नहीं है कोई चार्ज, सरकार ने किया साफ
  5. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  7. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  8. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  9. iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?
  10. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »