IPL 2023 की 31 मार्च को होगी शुरुआत, टूर्नामेंट के बारे में पाएं सभी जानकारी

इस बार दर्शकों को स्ट्रीमिंग का नया एक्सपीरिएंस मिलेगा। JioCinema ने इसके स्ट्रीमिंग राइट्स हासिल किए हैं

विज्ञापन
Written by अली पार्डीवाला, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 मार्च 2023 19:14 IST
ख़ास बातें
  • इस वर्ष IPL का 16वां एडिशन है
  • पिछली बार इसे Gujarat Titans ने जीता था
  • यह टूर्नामेंट 31 मार्च से 28 मई तक खेला जाएगा

इस वर्ष यह टूर्नामेंट परंपरागत लीग फॉर्मेट पर होगा

क्रिकेट के सबसे लोकप्रिय टूर्नामेंट्स में शामिल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत 31 मार्च को भारत में होगी। इसमें 10 टीमें शामिल होंगी। इस वर्ष IPL का 16वां एडिशन है और पिछली बार इसे Gujarat Titans ने जीता था। इस बार दर्शकों को स्ट्रीमिंग का नया एक्सपीरिएंस मिलेगा। JioCinema ने इसके स्ट्रीमिंग राइट्स हासिल किए हैं। 

IPL: टूर्नामेंट फॉर्मेट, शेड्यूल

इस वर्ष यह टूर्नामेंट परंपरागत लीग फॉर्मेट पर होगा। इसमें प्रत्येक टीम अन्य टीमों के साथ एक बार अपने घरेलू मैदान पर और दूसरी बार बाहर खेलेगी। टॉप चार टीमें प्लेऑफ में जाएंगी। टूर्नामेंट 31 मार्च से 28 मई तक खेला जाएगा। इसका फाइनल गुजरात के अहमदाबाद में होगा। लीग चरण में टीमें अपने घरेलू मैदानों के साथ ही गुवाहाटी और धर्मशाला जैसे स्थानों पर भी कुछ मैच खेलेंगी, जो राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के घरेलू मैदान के तौर पर रखे गए हैं। लीग मैच 31 मार्च से 21 मई तक प्रत्येक दिन खेले जाएंगे। अधिकतर मैच 7:30 pm पर शुरू होंगे। कुछ मैच 3:30 pm पर भी खेले जाएंगे। 

कैसे देखें

टूर्नामेंट के पिछले एडिशंस की तुलना में इस बार इसके प्रसारण के तरीके में कुछ बदलाव किए गए हैं। इन मैचों की स्ट्रीमिंग JioCinema पर होगी। यह स्मार्टफोन्स, टैबलेट्स, स्मार्ट टीवी और स्ट्रीमिंग डिवाइसेज जैसे कई प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। इसे कम प्राइस वाले जियो फीचर फोन पर भी देखा जा सकेगा। जियोसिनेमा के ऐप पर स्टैटिस्टिक्स और वर्चुअल रिएलिटी जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। जियोसिनेमा को फ्री एक्सेस किया जा सकता है। इसका ऐप सभी प्लेटफॉर्म्स पर फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। 

टेलीविजन पर इसे केबल के साथ ही DTH कनेक्शन पर भी देखा जा सकेगा। स्टार स्पोर्ट्स ने इसके टेलीविजन ब्रॉडकास्ट राइट्स को बरकरार रखा है। हालांकि, स्मार्ट टीवी और मजबूत इंटरनेट कनेक्शन रखने वाले दर्शकों को जियोसिनेमा के साथ बेहतर एक्सपीरिएंस मिल सकता है। इसके जरिए हाई रिजॉल्यूशन और ऐप से जुड़े फीचर्स भी उपलब्ध होंगे। इनमें कैमरा एंगल, ऑन-स्क्रीन ग्राफिक्स और 12 भाषाओं में कमेंटरी शामिल हैं। पिछले कुछ वर्षों में IPL की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। इस टूर्नामेंट भारत के अलावा विदेश में भी बड़ी संख्या में दर्शकों की दिलचस्पी होती है। कुछ अन्य देशों में भी IPL की तर्ज पर क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू किए गए हैं लेकिन उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  3. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  4. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.