• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • IMDb Top 250: साउथ के सामने क्लीन बोल्ड हुआ बॉलीवुड, 250 फिल्मों की लिस्ट में टॉप 10 में एक भी हिंदी मूवी नहीं!

IMDb Top 250: साउथ के सामने क्लीन बोल्ड हुआ बॉलीवुड, 250 फिल्मों की लिस्ट में टॉप 10 में एक भी हिंदी मूवी नहीं!

IMDb की इस 250 की लिस्ट में कुछ ही हिंदी फिल्में अपनी जगह बना पाई हैं। इनमें 3 ईडियट्स, ब्लैक फ्राइडे, दृश्यम और तारे जमीं पर आदि फिल्में शामिल हैं।

IMDb Top 250: साउथ के सामने क्लीन बोल्ड हुआ बॉलीवुड, 250 फिल्मों की लिस्ट में टॉप 10 में एक भी हिंदी मूवी नहीं!

Photo Credit: IMDb

ख़ास बातें
  • भारत में बॉलीवुड से ज्यादा साउथ की फिल्में चल रही हैं।
  • IMDb भारत की सबसे ज्यादा रेटिंग वाली टॉप 250 फिल्मों की लिस्ट जाहिर की है
  • इस लिस्ट में बॉलीवुड को पछाड़कर साउथ की फिल्मों ने बाजी मार ली है।
विज्ञापन
IMDb 250 Films list: भारत में बॉलीवुड से ज्यादा साउथ की फिल्में चल रही हैं। पिछले कुछ समय से भारत में साउथ फिल्मों का क्रेज बढ़ गया है। इसी श्रेणी में ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और चियान विक्रम (Chiyan Vikram) की 'पोन्नियिन सेल्वन (Ponniyin Selvan)' से चिरंजीवी और सलमान खान की 'गॉडफादर' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इसी के सामने बॉलीवुड की फिल्मों की हालत काफी खराब है। ऋषभ शेट्टी की कन्नड़ फिल्म 'कंतारा (Kantara)' को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया है। अगर आप सोच रहे हैं कि हम आपको यह क्यों बता रहे हैं तो मशहूर रेटिंग प्लेटफॉर्म IMDb भारत की सबसे ज्यादा रेटिंग वाली टॉप 250 फिल्मों की लिस्ट जाहिर की है। इस लिस्ट में बॉलीवुड को पछाड़कर साउथ की फिल्मों ने बाजी मार ली है। 
 

इस लिस्ट में टॉप पर रही ऋषभ शेट्टी की 'कंतारा (Kantara)'


IMdb की टॉप 250 लिस्ट ऋषभ शेट्टी की कन्नड़ फिल्म 'कंतारा' सबसे टॉप पर है। इस फिल्म को दर्शकों ने 8.5 रेटिंग दी है। दूसरे स्थान पर 'रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम' और आर माधवन की 'रॉकेटरी: द नंबी इफेक्ट्स' जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों को IMDb की ओर से 8.4 रेटिंग मिली है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि इस लिस्ट में टॉप 10 में हिंदी फिल्मों को कोई जगह नहीं मिली। 
 

कौन-सी हिंदी फिल्में बना पाई जगह


IMDb की इस 250 की लिस्ट में कुछ ही हिंदी फिल्में अपनी जगह बना पाई हैं। इनमें 3 ईडियट्स, ब्लैक फ्राइडे, दृश्यम और तारे जमीं पर आदि फिल्में शामिल हैं। यूं तो पिछले कुछ समय से बॉलीवुड का जैसा माहौल रहा है, यह लिस्ट बहुत हैरान कर देने वाली नहीं है। लेकिन हां, यह जरूर कहा जा सकता है कि बॉलीवुड को इस समय एक ब्लॉकबस्टर की सख्त जरूरत है। फिल्मों की टॉप 10 लिस्ट में कंतारा के अलावा रामायण: द लेजेंड ऑफ प्रिंस राम, रॉकेटरी: द नंबी इफेक्ट, गोलमाल, जय भीम,777 चार्ली, पर्रियरम पेरूमल और मणिचित्रार्थझू, नायकन, अनबे शिवम जैसी फिल्में शामिल हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  2. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  4. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  7. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  8. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »