• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • IB71 Trailer: रिलीज हुआ विद्युत जामवाल की अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर, 8 घंटे में मिले 17 लाख से ज्यादा व्यूज

IB71 Trailer: रिलीज हुआ विद्युत जामवाल की अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर, 8 घंटे में मिले 17 लाख से ज्यादा व्यूज

आज, 24 अप्रैल को T-Series ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर IB71 का ट्रेलर रिलीज किया। ट्रेलर को खबर लिखते समय तक 16 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका था।

IB71 Trailer: रिलीज हुआ विद्युत जामवाल की अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर, 8 घंटे में मिले 17 लाख से ज्यादा व्यूज

12 मई को रिलीज होगी IB71

ख़ास बातें
  • T-Series ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर IB71 का ट्रेलर रिलीज किया
  • फिल्म के साथ विद्युत अपने प्रोडक्शन का डेब्यू कर रहे हैं
  • IB71 में एक मिशन की कहानी को क्रॉनिकल करने का दावा किया गया है
विज्ञापन
विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) की अपकमिंग फिल्म IB71 का ट्रेलर रिलीज हो गया है और यूट्यूब पर मात्र आठ घंटे में लाखों व्यूज मिल चुके हैं। विद्युत को एक्शन हीरो के रूप में देखा जाता है और वह पहले कई फिल्मों में जबरदस्त एक्शन करते नजर आ चुके हैं। हालांकि, IB71 में वह एक्शन से ज्यादा देश को बचाने के लिए अपना दिमाग दौड़ाते नजर आएंगे। फिल्म में विद्युत का रोल एक एजेंट का है और वह हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की साजिश को नाकाम करने की कोशिश में जुड़े हैं।

आज, 24 अप्रैल को T-Series ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर IB71 का ट्रेलर रिलीज किया। ट्रेलर को खबर लिखते समय तक 17 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका था। फिल्म के साथ विद्युत अपने प्रोडक्शन का डेब्यू कर रहे हैं। IB71 12 माई को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है।

दो मिनट के ट्रेलर में दिखाया गया है कि अभिनेता 30 एजेंटों की मदद से पड़ोसी देश के संभावित हमले को टालने के लिए एयर स्पेस को ब्लॉक करने की एक असंभव प्लान को अंजाम देने की कोशिश में है।

नीचे देखें पूरा ट्रेलर:

IB71 में एक मिशन की कहानी को क्रॉनिकल करने का दावा किया गया है, जो "50 साल से छिपा हुआ" था। देशभक्ति से भरी जासूसी थ्रिलर फिल्म को "सच्ची घटनाओं पर आधारित एक अनकही कहानी" के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है, जहां विद्युत द्वारा अभिनीत आईबी एजेंट 'देव' देश को पाकिस्तान के हमले से बचाने के लिए एक टॉप-सीक्रेट मिशन पर है।

फिल्म में विद्युत के साथ अनुपम खेर और विशाल जेठवा भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को संकल्प रेड्डी द्वारा डायरेक्ट किया गया है। जैसा कि हमने बताया, इस फिल्म के प्रोडक्शन टीम में विद्युत भी शामिल हैं। इसके साथ वे प्रोडक्शन में डेब्यू कर रहे हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  2. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  6. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  9. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  10. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »