OTT प्लेटफॉर्म्स पर 'अश्लील' कंटेंट को लेकर सख्त हुई सरकार

इससे पहले भी सरकार की ओर से इन प्लेटफॉर्म्स को इस तरह के खराब कंटेंट से बचने की सलाह दी जा चुकी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 मार्च 2023 11:45 IST
ख़ास बातें
  • सरकार ने कहा है कि ऐसे कंटेंट पर कार्रवाई के लिए नियम बदले जा सकते हैं
  • OTT प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील कंटेंट को लेकर शिकायतें बढ़ रही हैं
  • सुप्रीम कोर्ट भी इस मुद्दे पर नाराजगी जता चुका है

इस तरह की शिकायतों पर सरकार ने कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है

केंद्र सरकार ने चेतावनी दी है कि वह अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट की शिकायतों को लेकर ओवर-द-टॉप (OTT) प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगी। इससे पहले भी सरकार की ओर से इन प्लेटफॉर्म्स को इस तरह के खराब कंटेंट से बचने की सलाह दी जा चुकी है। 

इनफॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्टर, Anurag Thakur ने कहा, "क्रिएटिविटी की आड़ में अनुचित भाषा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। OTT प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट की बढ़ती शिकायतों को लेकर सरकार गंभीर है। अगर इसे लेकर नियमों में बदलाव करने की जरूरत है तो मिनिस्ट्री इस पर विचार करेगी। इन प्लेटफॉर्म्स को क्रिएटिविटी के लिए छूट दी गई थी, अश्लीलता के लिए नहीं। जब कोई एक लिमिट पार करता है, तो क्रिएटिविटी की आड़ में अनुचित भाषा को बिल्कुल स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस पर जो भी जरूरी कार्रवाई करने की जरूरत है, सरकार उससे पीछे नहीं हटेगी।" 

उन्होंने बताया, "इसके लिए प्रोसेस यह है कि प्रोड्यूसर को पहले स्तर पर मिलने वाली शिकायतों का समाधान करना होता है। शिकायतों में से 90 से 92 प्रतिशत का वे समाधान कर लेते हैं। समाधान का अगला स्तर उनकी एसोसिएशन है, जहां अधिकतर शिकायतों का समाधान हो जाता है। अंतिम स्तर पर यह सरकार के पास आती है, जहां लागू नियमों के मुताबिक, डिपार्टमेंटल कमेटी के स्तर पर कार्रवाई होती है। पिछले कुछ दिनों में शिकायतें बढ़ी हैं और डिपार्टमेंट इसे बहुत गंभीरता से ले रहा है। अगर बदलाव करने की जरूरत है तो हम इस पर विचार करने के लिए तैयार हैं।" 

इस तरह के कंटेंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट भी नाराजगी जता चुका है। पिछले वर्ष टेलीविजन प्रोड्यूसर एकता कपूर को सुप्रीम कोर्ट ने युवाओं को 'बिगाड़ने' के लिए कड़ी फटकार लगाई थी। एकता कपूर ने कथित तौर पर सैनिकों की बेइज्जती करने और उनके परिवारों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए अपने खिलाफ जारी गिरफ्तारी के वॉरंट को कोर्ट में चुनौती दी थी। इस मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि एकता देश की युवा पीढ़ी के दिमाग को 'प्रदूषित' कर रही हैं। एकता पर उनकी वेब सीरीज 'XXX' में आपत्तिजनक कंटेंट दिखाने का आरोप था। यह वेब सीरीज कपूर के OTT प्लेटफॉर्म पर दिखाई गई थी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.