Gadar 2 OTT : कल इस ओटीटी पर‍ रिलीज हो रही सनी देओल की फ‍िल्‍म गदर-2, जानें डिटेल

Gadar 2 OTT : अमित शर्मा द्वारा निर्देशित गदर-2 साल 2001 में आई सनी देओल और अमीषा पटेल की फ‍िल्‍म गदर: एक प्रेम कथा का अगला भाग है।

Gadar 2 OTT : कल इस ओटीटी पर‍ रिलीज हो रही सनी देओल की फ‍िल्‍म गदर-2, जानें डिटेल

11 अगस्‍त को रिलीज हुई गदर-2 ने बॉक्‍स ऑफ‍िस को हिलाकर रख दिया था। ना सिर्फ मल्‍टीप्‍लेक्‍स, सिंगल स्‍क्रीन थिएटर्स भी कई साल बाद गुलजार हुए थे।

ख़ास बातें
  • सनी देओल की फ‍िल्‍म गदर-2 आ रही ओटीटी पर
  • जी5 ऐप पर किया जा सकेगा स्‍ट्रीम
  • 500 करोड़ से ज्‍यादा कमाई कर चुकी है गदर-2
विज्ञापन
साल 2023 की सबसे बड़ी ब्‍लॉकबस्‍टर फ‍िल्‍मों में से एक गदर-2 (Gadar 2) अब ओटीटी (Gadar 2 on OTT) पर रिलीज होने वाली है। भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 500 करोड़ रुपये से ऊपर का कारोबार करने वाली सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल की फ‍िल्‍म कल डिजिटल रिलीज होने जा रही है। जी हां! तारा सिंह और सकीना की जोड़ी को बड़े पर्दे पर नहीं देख पाए लोगों के लिए यह खास मौका आ रहा है। कहां और कब रिलीज हो रही है गदर-2? आइए जानते हैं। 
 

कब रिलीज हो रही है गदर-2 

Gadar 2 on OTT : गदर-2 की ओटीटी रिलीज 6 अक्‍टूबर को तय की गई है। यानी कल से इस फ‍िल्‍म को आप घर बैठे या कहीं से भी स्‍ट्रीम कर पाएंगे। अमित शर्मा द्वारा निर्देशित गदर-2 साल 2001 में आई सनी देओल और अमीषा पटेल की फ‍िल्‍म गदर: एक प्रेम कथा का अगला भाग है। 

फ‍िल्‍म की ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान ZEE5 की ओर से किया गया है। 4 अक्‍टूबर को सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर किए गए पोस्‍ट में Zee5 की ओर से लिखा गया, उलटी गिनती शुरू होती है! तारा सिंह आपका दिल जीतने के लिए बिल्कुल तैयार है! 🥳 भारत की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर सिर्फ 2 दिनों में #ZEE5 पर आ रही है!
 

कहां रिलीज हो रही है गदर-2 

जैसाकि ट्वीट से ही पता चल जाता है। इस फ‍िल्‍म को ZEE5 पर स्‍ट्रीम किया जा सकेगा। 6 अक्‍टूबर से जी5 यूजर्स फ‍िल्‍म गदर-2 को देख पाएंगे। 
 

11 अगस्‍त को रिलीज हुई गदर-2 ने बॉक्‍स ऑफ‍िस को हिलाकर रख दिया था। ना सिर्फ मल्‍टीप्‍लेक्‍स, सिंगल स्‍क्रीन थिएटर्स भी कई साल बाद गुलजार हुए थे। बड़ी संख्‍या में दर्शक इस फ‍िल्‍म को देखने के लिए स‍िनेमाघरों में पहुंचे। फ‍िल्‍म ने भारत में लगभग 524 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की। करीब एक हफ्ते तक यह फ‍िल्‍म भारत में सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फ‍िल्‍म भी बनी, जिस रिकॉर्ड को अब शाहरुख खान की जवान ने तोड़ दिया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »