• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Drishyam 2 Box Office Collection Day 3: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 ने तोड़ा रिकॉर्ड, तीसरे दिन 63 करोड़ पहुंची कमाई!

Drishyam 2 Box Office Collection Day 3: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 ने तोड़ा रिकॉर्ड, तीसरे दिन 63 करोड़ पहुंची कमाई!

Drishyam 2 day 3 Collection : दृश्यम 2 ने दर्शकों के मनोरंजन में कोई कमी नहीं छोड़ी है। सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की है।

Drishyam 2 Box Office Collection Day 3: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 ने तोड़ा रिकॉर्ड, तीसरे दिन 63 करोड़ पहुंची कमाई!

दृश्यम 2 एक क्राइम थ्रिलर है, जिसका पहला भाग साल 2015 में रिलीज हुआ था। पहले पार्ट को भी काफी पसंद किया गया था।

ख़ास बातें
  • विजय सलगांवकर के किरदार में नजर आए अजय देवगन
  • तब्बू और अक्षय खन्ना का भी है दमदार रोल
  • 18 नबम्बर को सिनेमाघरों रिलीज हुई फिल्म
विज्ञापन
Drishyam 2 day 3 Collection:  अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। यह फिल्म 18 नवंबर को रिलीज हुई थी, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म का वीकेंड कलेक्‍शन काफी शानदार रहा है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, दृश्यम 2 (Drishyam 2) ने रिलीज के पहले दिन में करीब 27 करोड़ का बिजनेस किया है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की रिलीज वीक की कमाई का आंकड़ा 63 करोड़ रुपये है।   

Film Drishyam 2 Collection Day 3: फिल्म दृश्यम 2 सिनेमाघरों में काफी धमाल मचा रही है। अजय देवगन, तब्बू, अक्षय खन्ना स्टारर इस फिल्म को काफी शानदार रेस्‍पॉन्‍स मिल रहा है। आपको बता दें कि फिल्म को रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं और यह अपनी ही कमाई का रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है। फिल्म के रिव्यू की बात करें तो दृश्यम 2 ने लोगो को काफी इंप्रेस किया है, जिसका नतीजा है कि इसकी कमाई का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित इस फिल्म को सभी खूब पसंद कर रहे हैं।

दृश्यम 2 ने रिलीज होते ही पहले दिन करीब 27 करोड़ का बिजनेस किया। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की इस हफ्ते की कमाई का आंकड़ा 63 करोड़ है। अनुमानों की बात करें तो दृशयम 2 की कमाई करीब 45-50 करोड़ तक होने के अनुमान लगाए जा रहे थे, हालांकि सभी आंकड़ों को पछाड़ते हुए फिल्म ने पहले हफ्ते में ही 63 करोड़ की कमाई कर डाली है। फिल्म की सफलता को देखकर आने वाले हफ्ते में इसके कमाई 100 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। 

दृश्यम 2 ने दर्शकों के मनोरंजन में कोई कमी नहीं छोड़ी है। सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। पहले दिन से ही फिल्म के शानदार प्रदर्शन ने लोगों पर गहरी छाप छोड़ी है। आगे भी इस फिल्म की कमाई के आंकड़े में उछाल आने का अनुमान लगाया जा रहा है।

दृश्यम 2 एक क्राइम थ्रिलर है, जिसका पहला भाग साल 2015 में रिलीज हुआ था। पहले पार्ट को भी काफी पसंद किया गया था। दृश्यम 2 में तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता जैसे सितारे हैं। अक्षय खन्ना की भी एंट्री हुई है। फ‍िल्‍म को दर्शकों और अलोचकों की सकारात्‍मक प्रतिक्रिया मिली है। इसके ट्रेलर को भी काफी पसंद किया गया था। लोग पहले से ही कह रहे थे कि यह इस साल की बड़ी हिट फ‍िल्‍म साबित हो सकती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  2. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  3. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  4. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  5. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  6. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  7. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
  8. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत
  9. OnePlus ने लॉन्च किए अपने पहले ओपन-ईयर क्लिप-ऑन ईयरबड्स Buds Clip, मिलेगा Dynaudio साउंड
  10. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »