• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Drishyam 2 Box Office Collection Day 22: 22वें दिन भी दृश्यम 2 की दमदार कमाई का सिलसिला जारी, 200 करोड़ क्बल में जल्द होगी शामिल

Drishyam 2 Box Office Collection Day 22: 22वें दिन भी दृश्यम 2 की दमदार कमाई का सिलसिला जारी, 200 करोड़ क्बल में जल्द होगी शामिल

Drishyam 2 Box Office Collection Day 22: दृश्यम 2 ने हर तरफ अपना डंका बजा रखा है। फिल्म लगातार शानदार कमाई का प्रदर्शन कर रही है। थिएटर में दृश्यम 2 दर्शकों का जमकर मनोरंजन कर रही है। वहीं इसने रिलीज के 22वें दिन का बंपर कमाई की है।

Drishyam 2 Box Office Collection Day 22: 22वें दिन भी दृश्यम 2 की दमदार कमाई का सिलसिला जारी, 200 करोड़ क्बल में जल्द होगी शामिल

दृश्यम 2 ने अपने रिलीज के 22वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की है। फिल्म जल्दी ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है

ख़ास बातें
  • बॉक्स ऑफिस पर 22वें दिन भी छाया रहा दृश्यम 2 का जलवा
  • दृश्यम 2 जल्दी होगी 200 करोड़ कल्ब में शामिल
  • अब तक दृश्यम 2 ने 198.40 करोड़ का बिजनेस कर लिया है
विज्ञापन
Drishyam 2 Box Office Collection Day 22: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 का बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई का सिलसिला जारी है। फिल्म ने सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बना रखी है। रिलीज के 22वें दिन भी फिल्म धमाल मचा रही है। दृश्यम 2 अब जल्दी ही 200 करोड़ के कल्ब में शामिल हो सकती है। आइए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितने की कमाई कर ली है।

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 ने अपनी रिलीज के पहले दिन से ताबड़तोड़ कमाई करना शुरू कर दिया था। फिल्म ने पहले हफ्ते में ही 104.66 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे हफ्ते में ये 58.82 करोड़ की कमाई कर सिनेमाघरों में छाई रही। वहीं तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 32.82 करोड़ की शानदार कमाई की है। आंकड़ो के हिसाब फिल्म ने शुक्रवार को 2.10 करोड़ की कमाई कर नयी रिलीज फिल्मों को पछाड़ दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने अब तक कुल 198.40 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
 
अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने जिस तरह से कमाई की रफ्तार को पकड़ा हुआ, इसे देखकर ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये जल्दी ही 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी। अजय देवनग की फिल्मों की बाद करें तो ये इनकी तीसरी फिल्म होगी जो 200 करोड़ की क्लब में शामिल होगी। इससे पहले भी उनकी दो फिल्में ‘तान्हाजी' और ‘गोलमाल अगेन' ने ये रिकॉर्ड बनाया हुआ है।

फिल्म में अजय के साथ तब्बू, अक्षय खन्ना, श्रिया सरन और इशिता दत्ता मुख्य किरदार में हैं। इनकी फिल्म दृश्यम साल 2014 में रिलीज हुई थी। जिसके बाद से ही दर्शक इसके दूसरे सीक्वल का इंतजार कर रहे थे। सिर्फ 50 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने अपनी कहानी के दम पर सफलता के सारे रिकोर्ड्स तोड़ 200 करोड़ की क्लब में एंट्री लेने जा रही है। अजय इन दिनों दृश्यम 2 की सफलता के बीच ही अपनी अगली फिल्म ‘भोला' की शूटिंग में लगे हुए हैं। अजय के फैंस को उन्हें ‘भोला' में देखने का भी बेसब्री से इंतजार है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »